{"_id":"5aa833e74f1c1ba2238b5080","slug":"15209730173-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी इंचार्ज के तबादले से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मुश्किल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी इंचार्ज के तबादले से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मुश्किल
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
एसआईटी इंचार्ज के तबादले से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज मुकेश मल्होत्रा का तबादला होने के बाद इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसी एसआईटी ने हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में कई बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। टीम के सदस्य लगातार आरोपियों की तलाश में न केवल हरियाणा और पंजाब बल्कि आसपास राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी दबिश देते रहे ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। हालांकि हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड आदित्य इंसां की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसआईटी लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने में छापेमारी करती रही और माना जा रहा है कि आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के पुलिस काफी करीब है। इसी टीम ने हनीप्रीत, सुखदीप कौर, गुरमीत सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।