{"_id":"5aa6d53c4f1c1b21578b45ca","slug":"15208832457-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए रजनी की मां ने लगाई राष्ट्रपति से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसाफ के लिए रजनी की मां ने लगाई राष्ट्रपति से गुहार
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
इंसाफ के लिए रजनी की मां ने लगाई राष्ट्रपति से गुहार
- करीब दो महीने बाद भी नहीं मिला रजनी का कोई सुराग
- पुलिस जांच पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
करीब दो महीने पहले लापता हुई रजनी को न्याय दिलाने के लिए उसकी मां रामरति ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। 16 जनवरी को गायब हुई रजनी की हत्या के आरोप में पति समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब तक उसके शव का सुराग नहीं मिल सका है। आरोपी पति मनमोहन के लाई डिटेक्शन और नारको टेस्ट में हो रही देरी से तंग आकर अब रामरति ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस सिलसिले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत 11 लोगों को पत्र भेजकर इंसाफ की मांग की है।
16 जनवरी को पंचकूला सेक्टर-19 से वकील मनमोहन की पत्नी रजनी लापता हो गई थी। इसके बाद से रजनी की तलाश में जुटी पुलिस का कोई सुराग नहीं मिला। सेक्टर-23 में एक महिला के शव को देखने की बात का खुलासा होने पर रजनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने पति मनमोहन सहित मोनिका और उसके जीजा संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मोनिका जो मनमोहन की दोस्त है।
रजनी के भाई दानवीर ने बताया कि उनकी बहन के लापता होने के बाद से इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है वह जिंदा है या मृत। अगर, जिंदा है तो उसे सामने लाया जाना चाहिए और अगर उसकी मौत हो चुकी है तो शव परिजनों को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में चल रही जांच को धीमी बताते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। रजनी की मां रामरति ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रपति, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित 11 गणमान्य लोगों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मां और भाई का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करने में पुलिस का रवैया महज उन्हें राहत देने जैसा है, लेकिन अब तक शव की बरामदगी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले की परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग इसलिए की है ताकि उन्हें रजनी की मौत मामले में न्याय मिल सके।