{"_id":"5a7b5e244f1c1b8e238b74bb","slug":"15180346833-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का शव मिला संदिग्ध हालत में मिला
- दो दिन से ज्यादा घर में महिला का शव पड़ा रहने से पड़ोसियों को आई बदबू
- घर में बुजुर्ग महिला के अलावा उसकी एक बेटी भी रहती थी जो दिमागी रूप से बीमार है
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकुला।
सेक्टर-7 मकान नंबर-915 में बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंच कर पुलिस और फारेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। शव को पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। महिला का शव दो दिन से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। थाना पांच के इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि जब वे मौके पर गए तो करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला महेंद्र कौर का शव कमरे में बेड के ऊपर पड़ा हुआ था। घर में महिला के साथ उसकी सगी बेटी रहती है जो दिमागी तौर पर बीमार है। वह उस वक्त घर पर नहीं मिली। मौके पर पूछताछ के लिए मृतक महिला के पति को बुलाया गया था। उसने बताया कि मृतक महेंद्र कौर काफी समय से बीमार थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यही लग रहा है कि महिला की मौत बीमार रहने के चलते हुई होगी। लेकिन फिर भी इन्वेस्टिगेशन जारी है। अब सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब घर में शव इतने दिनों से पड़ा हुआ था और उसमें से बदबू आनी शुरू हो गई थी तो घर के सदस्यों ने शव को इतने दिन तक घर में क्यों रखा, उसका अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया और पुलिस को सूचित भी नहीं किया। थाना प्रभारी ने जवाब में कहा कि इस बारे में तफ़्तीश जारी है।