फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हत्या के आरोपी पति को गाड़ी से खींचने की कोशिश

हत्या के आरोपी पति को गाड़ी से खींचने की कोशिश

Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पति को गाड़ी से खींचने की कोशिश
हत्या के आरोपी पति को गाड़ी से खींचने की कोशिश
विज्ञापन

- रजनी के परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ जताया रोष
- कोर्ट ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रजनी की हत्या के मामले में आरोपी एडवोकेट मनमोहन को पेश कर जब अदालत से बाहर लाया गया, तब रजनी के परिजनों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने परिजनों को रोकने की पूरी कोशिश की, इसके बाद भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामे को देखते हुए आरोपी को लेकर पुलिस मौके से रवाना हो गई। लेकिन, इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
रजनी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी पति एडवोकेट मनमोहन को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। उसकी रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद अब तक आखिरकार रजनी के शव की क्यों बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस ने अदालत में रजनी के शव की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की छानबीन के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। परिजनों में इस बात को लेकर रोष है कि इतने दिनों की छानबीन और रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद भी आखिरकार क्यों नहीं अब तक शव का पता नहीं चल सका है। रजनी के परिजनों और बचाव पक्ष के वकील ने रिमांड बढ़ाने का विरोध करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस तरह के हंगामे से एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


शव की बरामदगी न होने से परिजनों में गहरा रोष
16 जनवरी से गुमशुदा एडवोकेट मनमोहन की पत्नी रजनी लापता थी, जिसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मोनिका, संदीप और महिला के पति मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पुलिस को साड़ी, रस्सी, गहने तो बरामद हो गए, लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि आखिरकार हत्या के बाद रजनी के शव को कहां ठिकाने लगाया गया। एक सप्ताह के रिमांड के बाद भी रजनी के शव की बरामदगी नहीं होने से परिजनों में काफी रोष है, नतीजतन उन्होंने आरोपी मनमोहन को गाड़ी से खींचने की कोशिश की। इसी दौरान उसे बचाने में पुलिस और रजनी के परिजनों के बीच भी खींचतान हुई। पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए परिजन बाहर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर रोज मनमोहन का होगा मेडिकल
इस मामले में आरोपी मनमोहन के वकील दिनेश जांगड़ा ने बताया कि रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई है। इस दौरान अदालत से आग्रह किया गया है कि रोजाना मनमोहन की मेडिकल जांच हो और जब कभी भी निशानदेही के लिए उसे किसी जगह ले जाया जाता है तो संबंधित क्षेत्र में डीडीआर जरूर दर्ज करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed