{"_id":"5a761dcf4f1c1bf17b8b55ae","slug":"151769052816-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
- चंडीगढ़ और मोहाली निवासी दोनों आरोपियों से लैपटॉप और प्रिंटर बरामद
- असली नोटों के बंडल में नकली नोटों की करते थे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
2000 और 500 के नकली नोट प्रिंट करने के आरोप में गिरफ्तार दो आरेापियों को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेक्टर-19 स्थित क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ निवासी अरुण उर्फ अखिल के साथ साथ पीर मुछल्ला निवासी हेमंत को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लैपटॉप, कटर, स्केल और प्रिंटर भी बरामद कर लिया है।
डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ निवासी अरुण उर्फ अखिल डीजे का काम करता था जबकि उसका साथी हेमंत चंडीगढ़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में स्क्रैप डीलर के तौर पर काम करता था। दोनों आरोपी नशे का शिकार हो चुके थे। खर्च पूरे नहीं होने पर उन्होंने नकली नोटों की प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी दोनों आरोपी दिल्ली में बंडल के बीच नकली नोटों की सप्लाई कर चुके हैं, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनसे 83 हजार रुपये बरामद हुए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि आरोपियों को दो दिन की रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।