फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गाय के मुँह में हुआ विस्फोट,जबड़ा बुरी तरह से फटा

गाय के मुँह में हुआ विस्फोट,जबड़ा बुरी तरह से फटा

Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गाय के मुँह में हुआ विस्फोट,जबड़ा बुरी तरह से फटा
विस्फोटक पदार्थ खाने से गाय गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

- नवांनगर के जंगल में हुई घटना, गाय को हिसार के लिए किया रेफर
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
गाय के द्वारा विस्फोटक पदार्थ खाए जाने से उसके मुंह में विस्फोट हो गया। घटना में गाय का जबड़ा बुरी तरह से फट गया है। भारतीय गऊ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर आगेे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह नवांनगर निवासी गुरमेल सिंह का उनके पास फोन आया कि नवांनगर के जंगल में गाय ने विस्फोटक पदार्थ खा लिया। जिससे गाय के मुंह का निचला जबड़ा बुरी तरह से फट गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी जानवर को मारने की मंशा से यह विस्फोटक पदार्थ रखा गया है जिसे के फटने से गाय का मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोग सूअर और बारहसिंघा को मारने के लिए जंगल में खाद्य पदार्थ में विस्फोटक रख देते हैं जब जानवर इसे चबाता है तो रगड़ लगने से विस्फोटक पदार्थ जानवर के मुंह में फट जाता है। नवीन शर्मा ने बताया कि जानवर को मारने के पीछे जानवर के मांस को खाना हो सकता है। इसके अलावा कुछ तस्कर किस्म के लोग भी जंगली जानवरों को मार कर उनके शरीर के विभिन्न भागों को बेचते हैं इसके घटना के पीछे उस गिरोह का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल जख्मी गाय जीवित है। घटना के बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वे घायल गाय को इलाज के लिए हिसार ले कर जा रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस ने मांग की कि अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed