फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 09 Dec 2017 09:54 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
भाजपा नेता पर हमले के मामले में 17 पर केस दर्ज
विज्ञापन

-आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
कालका के टगरा हंसुआ में भाजपा नेता श्याम लाल टगरा पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पंचकूला के अलग-अलग गांवों व दूसरे जिलों से भी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। उधर, शनिवार को पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसकी पड़ताल में पुलिस टीम जुटी हुई है।

पुलिस को दिए बयान में श्याम लाल ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव में स्थित अपने घर के पास कुछ सामान लेने गए थे। इस दौरान उनके पिता रतीराम, भांजा संदीप कुमार सहित गांव के दो अन्य युवक अनिल और यशपाल भी मौजूद थे। शाम करीब 6.45 बजे वह अपने घर के बेड़े की तरफ गए, इसी दौरान गेट के बाहर तीन चार गाड़ियां रुकी। इन गाड़ियों से कुछ युवक बाहर निकले जिनके हाथों में तलवारें, रॉड और डंडे थे। आरोपियों में से एक युवक ने श्याम लाल पर गोली चलाई, लेकिन वह कान के पास से निकल गई। आरोपियों में से दो युवकों ने तलवारों से श्याम लाल की बाजू और सिर पर पीछे से वार किया, जिससे वह जख्मी हो गए। खुद को बचाते हुए कमरे के अंदर पहुंचे, लेकिन आरोपी भी वहां आ धमके। पिता रतिराम ने जब बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद परिवार और पड़ोस के युवक संदीप और अनिल पर डंडों और लात घूंसे से वार किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने श्याम लाल को जान से मारने की भी धमकी दी और हवाई फायर करते हुए गाड़ियों में बैठकर मील चुंगी की तरफ फरार हो गए। इस हमले के घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी कालका ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, उनकी तलाश की जा रही है। सभी अलग अलग गांव के हैं, जबकि कुछ दूसरे जिले से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed