फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बद्दी से कलकता होरलैक्स ले जाते ट्रक से 122 पेटियां चोरी,मामला दर्ज

बद्दी से कलकता होरलैक्स ले जाते ट्रक से 122 पेटियां चोरी,मामला दर्ज

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बद्दी से कलकता होरलैक्स ले जाते ट्रक से 122 पेटियां चोरी,मामला दर्ज
बद्दी से कोलकाता जा रहे ट्रक से होरलिक्स की 122 पेटियां चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से होरलिक्स की पेटियां लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक से 122 पेटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मोहन निवासी सोलन ने पुलिस को शिकायत मेें बताया कि उसका ट्रक जोगिंद्र निवासी सूरजपुर, पिंजौर चलाता है। 3 अगस्त को शाम करीब 4 बजे वह बद्दी स्थित ग्लेक्सी कंपनी से होरलिक्स के 1040 कार्टून ट्रक में लोड कर कोलकाता रवाना हुआ था। ट्रक जोगिंद्र चला रहा था, जबकि क्लीनर दीपक निवासी पिंजौर भी उसके साथ था। जब ट्रक सूरजपुर पहुंचा तो ट्रक चालक जोगिंद्र ट्रक को सूरजपुर के पास खड़ा कर घर चला गया, जबकि ट्रक क्लीनर दीपक को ट्रक में था। जब ट्रक ड्राइवर जोगिंद्र सुबह आठ बजे घर से वापस आया तो पाया कि ट्रक के पीछे से तिरपाल उठी हुई है और रस्से कटे हैं। जब चालक ने ट्रक में रखी पेटियां जांचीं तो 122 पेटियां गायब थीं। इसके बाद पुलिस को होरलिक्स की 122 पेटियां चोरी होने की शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed