फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सिविल अस्पताल से कैदी को फरार कराने लॉरेंस बिश्रोई ने रची थी साजिश

सिविल अस्पताल से कैदी को फरार कराने लॉरेंस बिश्रोई ने रची थी साजिश

Thu, 03 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से कैदी को फरार कराने लॉरेंस बिश्रोई ने रची थी साजिश
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई को पांच दिन का रिमांड
राजस्थान की अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
अस्पताल से कैदी दीपक को भगाने के मामले का है मास्टरमाइंड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
करीब डेढ़ महीने पहले घुटने के दर्द के बहाने पहुंचे कैदी को सिविल अस्पताल से भगाने में की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जोधपुर में फिरौती मांगने और गोली चलाने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे अजमेर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। रिमांड के दौरान कई आपराधिक मामले सुलझने की उम्मीद है।
16 जून, 2017 को अंबाला जेल से कैदी दीपक को पंचकूला के सिविल अस्पताल लाया गया था। इस दौरान वहां आए कुछ बदमाश पुलिस कर्मियों की आंखों में स्प्रे और मारपीट कर कैदी दीपक को छुड़ाकर फरार हो गए थे। कैदी को पकड़ने के लिए पीछा करते हुए एक जवान पर आरोपियों ने गोली भी चलाई। मामले में चंडीगढ़ निवासी एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जबकि फरार कैदी के साथ रह रहे दो कैदियों से पूछताछ के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कैदियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कैदी को भगाने की साजिश लॉरेंस बिश्नोई ने रची है। उसके इशारे पर संपत नेहरा और अन्य साथियों ने दीपक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाया है। लॉरेंस इससे पहले भी पंजाब और राजस्थान में भी आपराधिक वारदात कर चुका है। बता दें कि जोधपुर में एक ट्रेवल एजेंट और डॉक्टर पर फायरिंग के आरोप में अजमेर की जेल में बंद लॉरेंस को पंचकूला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। हत्या के एक मामले में पिछले सप्ताह चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनका ताल्लुक बिश्नोई गैंग से हैं। लवी दयोड़ा नाम के युवक की हत्या के आरोप में चंडीगढ़ के सेक्टर-63 से इन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सामने आई सच्चाई
फरार कैदी दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन कैदी का सुराग नहीं मिला। पूरा घटनाक्रम सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। जिस आधार पर पुलिस तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एक कर्मी के बेटे संपत नेहरा सहित अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed