फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   150 Crore, cash van, firing in cash van, chandigarh news, security officer

150 करोड़ कैश छोड़ कर लौट रही वैन में चलीं गोलियां, मची अफरातफरी

Fri, 02 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
150 Crore, cash van, firing in cash van, chandigarh news, security officer
कैश वैन में सुरक्षा अधिकारी की स्टेनगन से चलीं गोलियां
चंडीगढ़ में 150 करोड़ रुपये का कैश छोड़ कर गुड़गांव लौट रही आरबीआई की वैन में वीरवार देर रात को अचानक गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। नेशनल हाईवे शाहाबाद मारकंडा नदी के फ्लाईओवर पर यह गोलियां सिक्योरिटी ऑफिसर की स्टेनगन से निकली थीं। इसमें कैश वैन का ड्राइवर जख्मी हुआ है। 
विज्ञापन


शाहाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में कैश वैन में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी अफसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि वीरवार देर रात जब कैश वैन मारकंडा पुल के पास पहुंची थी। इसमें ऑन ड्यूटी सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल कुमार की स्टेनगन से अचानक गोलियां चल गईं। उन्होंने बताया कि करीब 10 गोलियां निकली थीं। और इनमें से एक गोली वाहन चालक वीरेंद्र की गर्दन के नजदीक से छूकर निकली। इस घटना में वीरेंद्र गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन

कैश वैन का चालक जख्मी, पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर

150 Crore, cash van, firing in cash van, chandigarh news, security officer
कैश वैन में सुरक्षा अधिकारी की स्टेनगन से चलीं गोलियां
थाना प्रभारी के मुताबिक घायल कैश वैन चालक को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके से आवश्यक तथ्य एकत्र कर जांच शुरू की। शाहाबाद पुलिस ने इस मामले की जांच उप निरीक्षक विनोद कुमार सौंपी है।  

वैन में आरबीआई के अधिकारी व पुलिस टीम थी सवार
वैन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के स्टाफ के अलावा एक ड्राइवर और सिक्योरिटी ऑफिसर आन ड्यूटी थे। बताया गया है कि उक्त कैश वैन में सिक्योरिटी टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, इंस्पेक्टर नरेश कुमार गुरुग्राम, कांस्टेबल योगेश कुमार और ड्राइवर विरेंद्र थे।  

बताया गया है कि उक्त वैन गुड़गांव से 150 करोड़ रुपये लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। वापसी में यह वैन और इनके अधिकारी रात्रि लगभग 9 बजे चंडीगढ़ से वापस गुरुग्राम के लिए रवाना हुए, लेकिन नेशनल हाईवे पर शाहाबाद मारकंडा पुल के समीप यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed