{"_id":"628ce223e1c3f42b0766d50e","slug":"15-year-old-teenager-died-after-drowning-in-sutlej-river-in-nurpur-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर बेदी में हादसा: सतलुज नदी में डूबने से किशोर की मौत, मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नूरपुर बेदी में हादसा: सतलुज नदी में डूबने से किशोर की मौत, मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 24 May 2022 07:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 May 2022 07:20 PM IST
सार
मृतक की माता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माता मुन्नी के पति की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला दिहाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है और बच्चों को पढ़ा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूरपुर बेदी क्षेत्र के एक 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को नूरपुरबेदी क्षेत्र का एक युवक गर्मी से राहत पाने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ निकटवर्ती गांव शाहपुर बेला में सतलुज नदी पर नहाने गया। इस दौरान एक थर्मोकोल का टुकड़ा नदी में बह रहा था। उसे पकड़ने युवक गहरे पानी की तरफ जाने लगा और वह डूब गया। इसके डूबने के बाद उसके दोस्त घबरा गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद उन्होंने परिजनों को सूचित किया तो परिजन रोते हुए सतलुज नदी पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो गया। युवक की पहचान सोनू पुत्र विजयपाल निवासी झोपड़पट्टी (नूरपुरबेदी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक युवक सोनू की मां मुन्नी देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नदी में डूबने वाला युवक सोनू नौवीं कक्षा का विद्यार्थी था जोकि चार भाई-बहनों के साथ नूरपुरबेदी में स्थित झोपड़पट्टी में रहता था।
विज्ञापन
मृतक की माता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माता मुन्नी के पति की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला दिहाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है और बच्चों को पढ़ा रही है। पति की मौत के बाद उसे अपने बड़े बेटे से काफी उम्मीद थी कि वह बड़ा होकर कार्य करेगा और अपनी बहनों के विवाह में योगदान करेगा।