फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आठ महीने की गर्भवती नर्स से मारपीट मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

आठ महीने की गर्भवती नर्स से मारपीट मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
आठ महीने की गर्भवती नर्स से मारपीट मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
गर्भवती नर्स से मारपीट मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

पंचकूला। बेड पर पानी टपकने को लेकर नर्स के साथ हुई कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में एक और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सीएमओ ने डीसीपी से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की। गर्भवती नर्स से मारपीट के मामले में पुलिस ने पहले ही दो को गिरफ्तार कर लिया है। नर्सिंग कर्मियों की मांग है कि मामले में तीसरे आरोपी को भी जल्द काबू किया जाए। गत शनिवार को शाम सिविल अस्पताल में एक बच्चे के बेड पर पानी टपकने को लेकर पहले ढकौली निवासी मोहन और उसकी मां की नर्सिंग स्टाफ के साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान नर्स भी वहां पहुंची। इसके बाद सेक्टर-पांच थाने में दी शिकायत में गर्भवती महिला की ओर से मारपीट और बाल खींचने का आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कर्मियों का आरोप है कि तीसरा आरोपी भी मारपीट के दौरान वहां था। उसने ही मारपीट की शुरुआत की। सीएमओ वीके बंसल ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed