फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 yr old girl raped in patiala, punjab crime news

14 साल की बच्ची के साथ कई बार रेप, गर्भवती होने पर आरोपी फरार

Sun, 01 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 01 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
14 yr old girl raped in patiala, punjab crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
शहर में 14 साल की बच्ची के साथ एक कालेज स्टूडेंट की ओर से कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को इस वारदात के बारे में तब पता लगा, जब बच्ची साढ़े तीन महीने के गर्भ के साथ अस्पताल में दाखिल हुई। आरोपी के खिलाफ रेप व पोस्को एक्ट के तहत थाना त्रिपड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


त्रिपड़ी थाने के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस के पास बयान दिया है कि सरकारी महिंदरा कालेज में बीए पहले भाग के स्टूडेंट मनप्रीत सिंह निवासी अमनबाग गांव झिल ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगह पर रेप किया। इस कारण वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल की तरफ से सूचना आई, तब पता लगा कि एक 14 साल की बच्ची साढे़ तीन महीने के गर्भ के साथ दाखिल हुई है। बच्ची के बयान पर आरोपी कालेज स्टूडेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जो फिलहाल अपने घर से फरार है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटी को नशीला ड्रिंक पिला गलत काम करने की कोशिश की 
सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी सगी नाबालिग बेटी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप की कोशिश करने के आरोप में नामजद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पीड़ित बेटी ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पिता संजीव कुमार निवासी प्रताप नगर उस पर व उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। पिता ने कल उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर गलत काम करने ही लगा था कि इसी बीच कोई व्यक्ति आ गया। इस कारण वह बच गई। पिता ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed