{"_id":"5a833bc04f1c1bef7b8b7206","slug":"13-yr-old-girl-raped-by-her-father-chandigarh-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की मुंहबोली बेटी से रेप, बच्ची बोली- 4 महीने से हो रहा था शीरीरिक छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की मुंहबोली बेटी से रेप, बच्ची बोली- 4 महीने से हो रहा था शीरीरिक छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी की तरह पालन-पोषण कर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुराचार कर रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। आरोपी गोविंदपुरा निवासी नईम (45) दर्शनी बाग स्थित एक फर्नीचर के कारखाने में सोफे बनाता है।
स्थानीय पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची का मेडिकल करवा कर खुद को बच्ची का पिता बता रहे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का सगा पिता नहीं, लेकिन कारखाने में वह लोगों से बच्ची को अपनी बेटी और उसकी मां को पत्नी बताता था।
मां ने बच्ची के शारीरिक बदलाव को देखकर जब पूछताछ की तो पता चला कि नईम ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसके बाद मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य पीड़ित बच्ची व उसकी मां को लेकर मनीमाजरा पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दर्शनी बाग स्थित कारखाने में नईम को बच्ची खाना देने जाती थी। यहीं पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। सातवीं में पढ़ने वाली बच्ची ने बताया कि नईम पिछले चार महीने से उसके साथ शीरीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। इस बीच उसने कई बार दुराचार भी किया।
मनीमाजरा थाना प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी नईम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि बच्ची ने अपने बयान में आरोपी को अपना अंकल बताया है। बच्ची के बयान के बाद नईम के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।