{"_id":"5ad6fece4f1c1b66098b52ef","slug":"13-years-old-girl-pregnant-after-rape-in-unnao-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13 साल की बेटी चक्कर खाकर गिर गई, जांच में जो सच सामने आया, सुनकर रोने लगी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की बेटी चक्कर खाकर गिर गई, जांच में जो सच सामने आया, सुनकर रोने लगी मां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल की बेटी के पेट में दर्द उठा और वह चक्कर खाकर गिर गई। डॉक्टर को दिखाया गया तो जो सच सामने आया, सुनकर मां रोने लगी। मामला चंडीगढ़ का है।
शहर से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के एक गांव में मां के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई 13 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुराचार किया। मामले का पता दो दिन पहले उस समय लगा जब अचानक किशोरी के पेट में दर्द उठा। किशोरी की मां उसे जीएमएसएच-16 ले गई।
वहां डॉक्टरी जांच में उसके करीब डेढ़ महीने की गर्भवती होने का पता लगा। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दुराचार के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की धारा-376 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सूरज के रूप में बताई है।

मेडिकल में गर्भवती होने की बात पता चली
child rape
पुलिस ने किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट्स भी हासिल कीं। अब यूटी पुलिस दर्ज केस को उन्नाव पुलिस को ट्रांसफर करेगी। शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया कि फरवरी में वह बेटी को साथ लेकर उन्नाव के एक गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई। वहां से 27-28 मार्च को लौटी।
किशोरी को पीरियड नहीं आए और करीब दो दिन पहले उसके पेट में असहनीय दर्द उठा। इस पर मां ने बेटी की जीएमएसएच-16 में जांच कराई तो उसके गर्भवती होने का पता लगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बेटी से दुराचार करने के आरोपी की पहचान सूरज के रूप में बताई।
पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने आपसी विचार के बाद जीरो एफआईआर दर्ज करने के बजाय पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा-376 के तहत कार्रवाई कर केस यूपी पुलिस को ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।