{"_id":"60979e2a8ebc3ef0a75d8e12","slug":"13-prisoners-escaped-from-jail-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ी वारदात: रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी भागे, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में बड़ी वारदात: रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी भागे, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव
Sun, 09 May 2021 02:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 May 2021 02:08 PM IST
सार
शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
जेल ब्रेक (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार रात को फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले।
विज्ञापन
सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।