फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

35 साल...100 करोड़ की प्रॉपर्टी...7 मर्डर...वारिस कौन?

Thu, 14 May 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/हांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/हांसी Updated Thu, 14 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

हरियाणा के हांसी में करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में हुई मां-बेटे की हत्या के आरोप में हिसार पुलिस ने चंडीगढ़ की महिला इंस्पेक्टर सत्यबाला, उसकी बहन सब इंस्पेक्टर राजबाला और उसके कांस्टेबल भाई दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी इनका एक अन्य भाई जगजीत सिंह अभी फरार है। आरोपी सत्यबाला जेवलिन थ्रो की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी है। पुलिस के अनुसार हांसी के घिराय गांव निवासी गुड्डी और उसके बेटे संदीप की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


उनकी हत्या महिला इंस्पेक्टर के भाई जगजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस के अनुसार महिला इंस्पेक्टर सत्यबाला, एसआई राजबाला पुलिस लाइन और कांस्टेबल दलजीत सिंह आईआरबी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार पुलिस के अनुसार हिसार और हांसी बॉर्डर पर जीप में दो जली लाशें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद जगजीत ने जीप के साथ शव को जला दिया है। हांसी पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

तीनों ने रची साजिश, चौथे ने की हत्या

100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

डीएसपी भगवान दास ने बताया कि घिराय गांव में करोड़ों की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए गुड्डी और उसके बेटे संदीप की हत्या की साजिश चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर सत्यबाला ने अपनी बहन सब इंस्पेक्टर राजबाला और भाई कांस्टेबल दलजीत सिंह के साथ मिलकर रची थी।

तीनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भाई जगजीत को तैयार किया था। तीनों आरोपियों ने जगजीत को आश्वास दिया था कि अगर हत्या के बाद वह पकड़ा जाता है तो वे उसे केस से बचा लेंगे।

मामला संज्ञान में आया है। जैसे ही तीनों की गिरफ्तारी की कॉपी चंडीगढ़ पुलिस के पास आ जाएगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा।
-डॉ., सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़

35 साल का विवाद और 7 हत्याएं

100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

रिश्तों में चल रही खून की जंग से घिराय एक बार फिर दहल गया है। रणधीर सिंह पहलवान की 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में 339 दिन बाद ठीक उसी अंदाज में संदीप और उसकी मां गुड्डी की हत्या कर दी गई। जैसे की पिछले साल 7 जून को हिसार के टिब्बा दानाशेर क्षेत्र में मंजीत की हत्या हुई थी।

आरोप सौतेले भाई संदीप पर था। प्रॉपर्टी के इस विवाद में अब तक पहलवान की दो पत्नियों का कत्ल हो चुका है। अब तक इस विवाद में सात जानें जा चुकी हैं।

पहलवान ने तीन विवाह किए थे और प्रॉपर्टी को लेकर तीनों ही पत्नियों के परिवार वर्षों से ही एक-दूसरे के खून के प्यासे रहे हैं। वर्ष 1980 में शुरू हुए परिवार के गैंगवार में एक-दूसरे की हत्या आम बात हो चुकी है। परिजनों को फांसी तक की सजा पा चुके हैं।

यूं हुआ खुलासा, वाट्स एप से हुई पहचान

100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

एएसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि संदीप तथा उसकी मां की हत्या करने के बाद आरोपी उनके शव को फोर्ड आईकॉन कार में डालकर अपने साथ ले गए थे। खोखा के नजदीक उन्होंने कार बदल ली तथा शव को खुर्द-बुर्द करना चाहते थे, लेकिन ऐसा कर नहीं सके।

हनुमानगढ़ टाउन के नजदीक इंदिरा गांधी नगर के पास एक नहर में उन्होंने शव डालने की कोशिश की, मगर नहर में पानी कम होने के चलते दोनों शव अधजली हालत में झाड़ियों में अटक गए। वहां के स्थानीय व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

बाद में राजस्थान पुलिस ने हांसी पुलिस के पास वाट्स एप से मृतकों की फोटो भेजी। हांसी पुलिस पहले से ही अपहृत दोनों को ढूंढने में लगी हुई थी। दोनों की पहचान होने के बाद मामले का खुलासा हो गया।

ये हुआ था सात जून को

100 crore propert, 7 murder, 3 chandigarh police employees arrested

पिछले साल सात जून को प्रॉपर्टी के विवाद में पहलवान के परिवार की जान गई थी। मंजीत रणधीर सिंह पहलवान की दूसरी पत्नी रामप्यारी का बेटा था।

मंजीत को टिब्बादानाशेर के एक मकान में गोली मारी गई थी और हमलावर उसके शव को गाड़ी में डालकर ले गए थे। शव राजस्थान बॉर्डर पर नहर किनारे अधजली हालत में मिला था।

हत्या का आरोप संदीप उर्फ बोरी पर लगा था। अब संदीप और उसकी मां की हत्या भी ठीक इसी अंदाज में की गई है। बदमाशों ने घिराय में दोनों को गोलियों से छलनी किया और उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए।

दोनों के शव राजस्थान में ठीक उसी अंदाज में अधजली हालात में मिले, जैसे ही 339 दिन पहले मंजीत का शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed