फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 lakh rupees looted from shopkeeper in Pathankot

पठानकोट में दुकानदार पर पिस्तौल तानकर 10 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 07 Dec 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब) Updated Fri, 07 Dec 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees looted from shopkeeper in Pathankot
घटना का सीसीटीवी फुटेज

पठानकोट के सुजानपुर में हॉर्डवेयर स्टोर पर दुकानदार और उसके सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर लुटेरों ने 10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। श्यामा आयरन एंड हार्डवेयर स्टोर का मालिक श्याम महाजन रोजाना की तरह सवा 9 बजे के करीब सामान समेट कर दुकान बंद करने की तैयारी में था। तभी अचानक 3 लोग दुकान में घुसे। उनमें से एक ने हेलमेट पहना था, जबकि दो ने चेहरा ढका हुआ था। 

विज्ञापन


दुकान के अंदर घुसते ही 2 लोगों ने पिस्तौल निकालकर नौकर और मालिक पर तान दिया। जबकि तीसरे ने दातर निकाल कर काउंटर पर मारा। दहशत के मारे दुकानदार और नौकर सन्न हो गए। वहीं लुटेरे काउंटर पर पड़ा पैसों से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। दुकानदार उनके पीछे भागा तभी एक लुटेरे ने उस पर दातर से हमला कर दिया। हालांकि दुकानदार को चोट नहीं आई लेकिन लुटेरे वहां से भाग गए। लूट की सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाने में लगी है।    

विज्ञापन

10 lakh rupees looted from shopkeeper in Pathankot
जांच में जुटी पुलिस

    दुकानदार श्याम लाल महाजन ने बताया कि शाम 8 बजे के करीब उनके पास 3 लोग आए और दुकान से सामान खरीदा। इसके बाद कोई ग्राहक नहीं आया। सवा 9 बजे के करीब जब वह दुकान बंद करने की तैयारी में थे और अपने सेल्समैन से बातचीत कर रहे थे तब अचानक 3 लोग दुकान में आए। किसी का भी चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। 

उन्होंने पिस्तौल निकाला और सेल्समैन के सिर पर लगा दिया। दूसरे ने पिस्तौल दूर से ही मुझ पर तान दिया। तीसरे ने दातर निकाल कर काउंटर पर जोर से मारा। इतनी देर में पिस्तौल ताने खड़े व्यक्ति ने आगे बढ़कर पैसों से भरा बैग उठाया और तीनों बाइक पर माधोपुर की तरफ भाग गए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सारी घटना 6 सेकेंड के अंदर हुई है।  
            
 पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुकान के एक नौकर पर पुलिस को शक है। पुलिस नौकर से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा वारदात से पहले जो 3 युवक दुकान पर आए थे उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस दुकान के आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रही है। डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि पुल नंबर 4 से 5 तक की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed