{"_id":"e6b4c611dca3e9c427cb82d5167e1e9e","slug":"1-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 May 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38-39 की विभाजक सड़क के पास सोमवार को एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसका पीजीआई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोपहर को धनास निवासी सोनू मोटरसाइकिल पर अपने एक दोस्त पंकज के साथ जा रहा था घटनास्थल के पास उन्हें एक कार सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने घटना के समय सिर पर हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
रविवार को यहां पर भी हुआ था हादसा
वहीं रविवार को हरियाणा रोडवेज की टक्कर से हल्लोमाजरा के रहने वाले मोटरसाइकिल चालक दीपक शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन