फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.03 lakh rupees looted with Bank employee in jind of Haryana

बंधन बैंक के कर्मचारी से 1.03 लाख रुपये लूटे, सफीदों में दो दिन में तीसरी वारदात

Thu, 25 Jun 2020 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
1.03 lakh rupees looted with Bank employee in jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सफीदों के बीचोंबीच गुजर रही हांसी ब्रांच नहर के पास स्थित बंधन बैंक के कर्मचारी की बाइक को टक्कर मारकर चार युवकों ने एक लाख तीन हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पाकर एसएचओ देवीलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नहर के पास स्थित बंधन बैंक का कर्मचारी सफीदों निवासी मनीष गुरुवार को गांव कुरड़, कारखाना, सिंहपुरा व बहादुरपुर से पैसे का कलेक्शन कर लाया था। बंधन बैंक से महिलाओं के एक समूह ने लोन लिया हुआ है। इन्हीं महिलाओं से मनीष एक लाख तीन हजार रुपये इकट्ठा करके लाया था। दोपहर दो बजे जब वह बैंक से कुछ ही दूरी पर था तो पहले से घात लगाकर बैठे चार युवकों में से एक युवक ने अपनी बाइक मनीष की बाइक के आगे लगा दी। इसके बाद बाकी तीन युवकों ने मनीष पर झपट पड़े।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने मनीष के साथ मारपीट करते हुए उस पर डंडों से वार किए और बैग उठाकर फरार हो गए। बैग में एक लाख तीन हजार रुपये थे। किसी तरह मनीष ने सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी देवीलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ नाकेबंदी करके युवकों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में युवक लूट की घटना को अंजाम देते साफ दिखाई दे रहे हैं। देवीलाल ने कहा कि मनीष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 


पुलिस को धत्ता बताकर आरोपी वारदात पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। तीन दिन में चार वारदातें हो चुकी हैं। पहले गांव अफतापगढ़ निवासी हजूर से 10 हजार 400 रुपये बाइक सवार युवक छीन ले गए थे। वहीं उसी दिन एक विज्ञापन एजेंसी संचालक से बाइक सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया था। वहीं पानीपत निवासी संजय राणा की अज्ञात युवकों ने क्रेटा गाड़ी छीन ली थी। 

अगस्त 2018 में भी चार युवकों ने लूटा था बंधन बैंक
अगस्त 2018 में भी बंधन बैंक में चार युवकों ने घुसकर करीब 52 हजार रुपये की लूट की थी। आरोपियों ने बैंक में पिस्तौल लहराते हुए फील्ड अधिकारी मदन से पैसे छीने थे और फरार हो गए थे। मदन के बैग में 52 हजार रुपये की राशि थी और वह भी रिकवरी के पैसे लेकर बैंक पहुंचा था। बैंक में आज तक भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं रखा गया और न ही फिलहाल कोई बैंक प्रबंधक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed