फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will soon launch modern employment portal

अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका

Fri, 26 Jun 2020 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 01:06 AM IST
सार

  • युवाओं को हजारों निजी कंपनियों के साथ सीधा जोड़ेगा पोर्टल
  • नया रोजगार भवन तैयार, जल्द लांच होगा आधुनिक पोर्टल 

विज्ञापन
Haryana government will soon launch modern employment portal
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार जल्द ही आधुनिक रोजगार पोर्टल लांच करेगी। इस पोर्टल से युवा हजारों निजी कंपनियों से सीधा जुड़ सकेंगे। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी है। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जहां प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों में नौकरियों के रास्ते सुगम होंगे, वहीं कंपनियों को भी पढ़े-लिखे योग्य युवा मिलेंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है। जल्द प्रदेश में बनने वाले नए रोजगार भवन के अनावरण के साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए आधुनिक रोजगार वेब पोर्टल की शुरुआत कर दी जाएगी। सोहना में जापानी कंपनी जेपीएल के लिथियम बैटरी कारखाने में प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन


लगभग 174 एकड़ में लगने वाले इस कारखाने के स्थापित होने पर 11 से 15 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जापानी कंपनी ने जल्दी जमीन आवंटित करने का आग्रह किया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एचएसआईडीसी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट पहले चीनी कंपनी एटीएल का था लेकिन अब जापानी कंपनी जेपीएल ने इसे ओवरटेक कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जापान और भारत के पुराने और अच्छे रिश्ते हैं, विशेषकर हरियाणा से जापानी उद्योगपति सबसे ज्यादा जुड़े हैं। हरियाणा में तीन होटल और गुरुग्राम में 8 रेस्त्रां जापान के लोग चला रहे हैं। राज्य के दो स्कूलों में जापानी भाषा की पढ़ाई भी होती है। चौटाला ने कहा कि भारतीय सेना अपनी इंजीनियरिंग विंग की मदद से पहले से ही अधिकतम कदम उठा चुकी है और इसी तरह हमें भी देश के आईटी क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की जरूरत है।

एमएसएमई निदेशालय में बनेंगी रिसर्च एंड डेवलपमेंट की दो यूनिट

बकौल दुष्यंत, एमएसएमई निदेशालय में स्पेशल काउंसिलिंग सुविधाओं के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की दो यूनिट अलग से बनाई जाएंगी। जिसका मुख्य फोकस यही रहेगा कि नए उद्योग शुरू करने वालों को पूरी तरह भारत की वस्तुओं का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए उद्यमियों की पूरी सहायता की जाएगी।

नशा विरोधी अभियानों से जुड़े प्रदेश के युवा
दुष्यंत चौटाला ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे एक अच्छे एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे के खिलाफ सरकारी तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से चलाई जा रहीं मुहिम का हिस्सा बने। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध की पूर्व संध्या पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा आज एक वैश्विक समस्या बनता जा रहा है। इस पर हमें राजनीति से ऊपर उठकर साझा रणनीति बनानी होगी। 

नशे का कारोबार करने वाले व नशे की मांग करने वालों की सप्लाई चेन को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर हमें नशीली दवाओं व मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। तभी हम एक सभ्य एवं स्वस्थ्य समाज का निर्माण करने के साथ-साथ इस समस्या से निपट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed