फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime .. The body of a youth found hanging from a tree in Chandigarh

अपराध.. चंडीगढ़ में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 05 Apr 2021 08:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Crime .. The body of a youth found hanging from a tree in Chandigarh
मनीमाजरा। रायपुर कलां और मक्खन माजरा के जंगलों में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सोमवार सुबह मौलीजागरां पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जुलदान सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे चंडीगढ़ वन विभाग के अधिकारी सुलतान सिंह जंगल एरिया में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रायपुर कलां और मक्खन माजरा के जंगलों के बीच पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखा। युवक ने नीले व सफेद रंग का पायजामा और सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। वह संतरी रंग के कपड़े से पेड़ पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed