{"_id":"549809d56c2693e27eca688d99d32886","slug":"crime-by-police-officers-in-july-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने विभाग को किया शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने विभाग को किया शर्मसार
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई माह की शुरुआत में इस उम्मीद थी कि जून के अंत में हुई खुड्डा अलीशेर के एसबीआई बैंक के बाहर कैश वैन लूट का मामला सुलझा लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस विभाग की गायब हुई लेडी कांस्टेबल का सुराग भी नहीं लगा। वहीं, पूरे माह अपराधियों के हौसले बुलंद रहे।
चोरियों के अलावा हत्या, लूट और झपटमारी की वारदातें जमकर हुई है। जुलाई माह में पुलिस पर एक बड़ा दाग उसी के कांस्टेबल आनंद ने अपनी पत्नी की सेक्टर-16 के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग करके लगा दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जुलाई माह में इंस्पेक्टर यशपाल ने डीएसपी अंजिता चेंपियाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आईजी को शिकायत दी। इसके बाद बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में तबादले किए गए।
विज्ञापन
इन वारदातों का नहीं लगा सुराग
-7 जुलाई को हरियाणा के विधि विभाग के अवर सचिव का अपहरण कर उनकी कार लूटी। अपहरणकर्ता सचिव को कुराली के पास फेंक गए। पुलिस अभी तक न गिरोह की पहचान कर सकी और न कार को तलाश कर पाई।
-सेक्टर-23 के बंद मकान में टीचर के घर से 16 तोले सोने के आभूषण चोरी हुए। इसके साथ ही जुलाई माह में 14 चोरियां बंद मकानों, दुकानों और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मिशयल एरिया में जमकर वारदातें र्हुइं।
-एक जज की गाड़ी चोरी करके पहले अपराधियों ने सेक्टर-22 में मोबाइल झपटा और उसके बाद पंचकूला में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
-19 जुलाई की रात को एक घंटे में छह महिलाओं के साथ झपटमारी की वारदातें हुई। इसके अलावा जुलाई माह में 12 झपटमारी की वारदातें हुईं।
-कच्छा गिरोह ने खुड्डा लाहौरा सहित आसपास के गांव में जमकर आतंक मचाया।
65 वाहन चोरी
जुलाई माह में 65 शहरवासियों के वाहन चोरी हुए। जब कि इस साल अब तक 395 वाहन चोरी हो चुके हैं। जबकि इस वर्ष 65 वारदातें झपटमारी की हो चुकी है।
शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस छोटे मामले भी नहीं सुलझा पा रही है। शहर में झपटमारी और वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस उस गिरोह तक भी नहीं पहुंच पा रही है। भ्रष्टाचार का आरोप भी पुलिस पर लगातार लग रहे हैं।
नरेश महाजन, महासचिव, व्यापार मंडल
जो जो वारदातें अभी तक सुलझी नहीं है उनके पीछे पुलिस काफी गहनता से लगी हुई है। शहर में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उम्मीद है कि पुलिस को अगले दिनों में काफी सफलताएं मिलेंगी।
डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी