फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch Questioned To Lawrence Bishnoi

अपराध जगत में दबदबे के लिए लॉरेंस ने कराई थी सोनू शाह की हत्या, पूछताछ में किया खुलासा

Mon, 04 Nov 2019 12:42 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Nov 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch Questioned To Lawrence Bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला है कि अपराध जगत में दबदबा बढ़ाने के लिए उसने सोनू शाह की हत्या करवाई थी। जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही थी, जिसमें सोनू शाह रोड़ा बन रहा था क्योंकि चंडीगढ़ में सोनू शाह का अच्छा दबदबा था। 

विज्ञापन


लॉरेंस के इस कबूलनामे के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब लॉरेंस के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। हालांकि मामले में अभी और भी खुलासे होंगे। शुभम, काला, राजन समेत अन्य ने सोनू शाह पर 14 गोलियां बरसाईं थीं। सभी शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब और हरियाणा के अलग अलग अपने ठिकानों में छिप गए थे। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रविवार को लॉरेंस और शुभम को क्राइम ब्रांच ने आमने-सामने बिठाकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान लॉरेंस ने कई सवालों के जवाब बेहिचक दिए। करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अगर खन्ना पुलिस शुभम को गिरफ्तार नहीं कर पाती तो सोनू शाह हत्या केस की गुत्थी उलझी ही रहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से शुभम से भी सवाल जवाब किए गए। इस दौरान गैंगस्टर संपत नेहरा का नाम भी सामने आया है। टीम ने सभी एंगल में सबूत जुटाना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच की मानें तो अगले दो दिनों में सोनू शाह की हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह साफ हो जाएगी। बता दें कि क्राइम ब्रांच राजस्थान की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाई थी। इसके बाद उसे जिला अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया था। है। 

रंगदारी मांगने के मामले में भी पूछताछ
सितंबर में सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के मालिक से व्हाट्सएप के जरिये रंगदारी मांगी गई थी। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया था। इस मामले में भी क्राइम ब्रांच टीम ने लॉरेंस से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में उसने कहा कि कई क्लब के मालिकों से व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगी गई थी लेकिन ज्यादातर क्लब मालिकों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। टीम अब मालिकों का नाम पता करने में जुटी हुई है।  

राजू बिसौदी लॉरेंस का खास

सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में लॉरेंस का काम गैंगस्टर राजू बिसौदी देख रहा है। लॉरेंस के कहने पर उसने ही सोनू शाह की हत्या के लिए शूटरों का इंतजाम करवाया। इसके बाद हथियार मुहैया करवाकर सोनू शाह की हत्या करवा दी। आरोपियों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर धर्मेंद्र को पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ कर सकती है। फिलहाल वह अभी बुड़ैल में सजा काट रहा है। 
 
सोनू शाह हत्या मामला 
28 सितंबर को बुड़ैल ऑफिस में सोनू शाह की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात में करीब पांच बदमाश शामिल थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बाद में क्राइम ब्रांच ने बदमाशों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 23 अक्तूबर को खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर शुभम को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर 7 दिन के रिमांड पर चंडीगढ़ लाई। इसके बाद अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। शुभम का 7 दिन का रिमांड 4 नवंबर को खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed