फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch caught four miscreants of Bavaria gang

क्राइम ब्रांच ने पकड़े बावरिया गैंग के चार बदमाश

Thu, 09 Jul 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch caught four miscreants of Bavaria gang
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने स्नैचिंग करने वाले बावरिया गैंग के चार बदमाशों को सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत से पकड़ लिया है। इनसे चोरी की कई बाइक भी बरामद हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्त में आने से 8 से 10 स्नैचिंग और व्हीकल चोरी केस सुलझने का अंदेशा है। वीरवार को क्राइम ब्रांच इसका बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

25 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे सैर कर वापस घर लौट रही सेक्टर-47सी निवासी शोभना से बाइक सवारों ने करीब डेढ़ तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। जिसमें एक आरोपी ने टोपी पहनी हुई थी। जबकि पीड़िता ने अपने दिए बयानों में बाइक का नंबर 0351 बताया था। वहीं अगले दिन 26 जून सुबह पौने छह बजे एक बार फिर बाइक सवार दो आरोपियों ने सेक्टर 15डी निवासी 59 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपट कर फरार हुए थे। दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी, जिसकी मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही थी।
विज्ञापन

फुटेज और बाइक के नंबर से मिली मदद
सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता और इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह सेखों की अगुवाई में टीम फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी थी। जिसके बाद गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों स्नैचरों को पकड़ने के साथ साथ इनके अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया है। टीम पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों का बावरिया गैंग से तार जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी क्राइम ब्रांच इस मामले में खुलकर बोलने से बचती नजर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि वीरवार को टीम पकड़े गए इन स्नैचरों के बारे में खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं गैंग के लोग
बता दें कि वर्ष 2017 में क्राइम ब्रांच बावरिया गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मूलरूप से यूपी के इस गैंग के पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से टीम ने 21 सोने की चेन को रिकवर कर कुल 40 केसों को सुलझाया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर छोड़कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed