फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricketer Harbhajan sold Biscuits on STREET

क्रिकेटर भज्जी को रेहड़ी पर बेचने पड़े बिस्कुट

Fri, 24 Jan 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
cricketer Harbhajan sold Biscuits on STREET
दोपहर दो बजे प्लाजा में एक दम से भीड़ उमड़ी। लोगों ने पास जाने पर देखा कि लेदर की जैकेट पहने क्रिकेटर हरभजन सिंह एक रेहड़ी पर बिस्कुट और नमकीन बेच रहे थे।
विज्ञापन


कुछ देर तक तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। क्यों कि लोगों अभी तक हरभजन सिंह को केवल एक  क्रिकेटर के रूप में देखा है, जो मैदान में अपनी लहराती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


लोगों ने हरभजन का यह रूप पहली बार देखा जो एक कुशल दुकानदार की तरह रेहड़ी पर बिस्कुट और नमकीन बेच रहे थे।

असल में कलर्स चैनल ने अपना नया मिशन सपने टेलीविजन शुरू किया है। इस चैनल ने बॉलीवुड एक्टर, सिंगर, क्रिकेटर को अपना साथ जोड़ा है।

यह सभी अपनी लग्जरी जिंदगी से हटकर एक दिन आम आदमी की जिंदगी जिएंगे। कलर्स चैनल ने इस मिशन की पहली कड़ी की शूटिंग वीरवार को सेक्टर-17 प्लाजा में शूट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटर हरभजन सिंह पहले यहां स्कूटर चलाकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां पर एक रेहड़ी ली, जिस पर बिस्कुट नमकीन लदे हुए थे।

इसे लेकर भज्जी प्लाजा पहुंचे, जहां पर उन्होंने लोगों को नमकीन और बिस्कुट बेचने का काम शुरू किया। भज्जी को इस नए अंदाज में देख कर हर कोई पहले तो हैरत में पढ़ गया, लेकिन इसके बाद उनसे बिस्कुट और नमकीन खरीदने वालों की भीड़ जुट गई।


खरीदने वालों से भज्जी ने एक प्रोफेशनल दुकानदार की तरह समान बेचा और मुस्कुराते हुए हाथ भी मिलाया। लड़कियों ने भज्जी से जमकर समान खरीदा और हाथ मिलकार फोटो भी खिचवाएं।

समान बेचने के साथ ही भज्जी नोटों को अपनी जेब में रखते रहे। देखते ही देखते सारा समान बिक गया।

बिक्री का पैसा एनजीओ को
भज्जी ने प्लाजा में सामान बेचकर जितना पैसा इकट्ठा किया वह किसी मददगार संस्था को दिए जाएंगे।

अभी और सितारे भी जुडेंगे
मिशन सपने में सलमान खान, वरुण धवन, हरभजन सिंह, मिका सिंह भी जुड़ेंगे, जो आम आदमी की तहत सेल्समैन, टैक्सी ड्राइवर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed