{"_id":"5d167f11f22647b39459209097d97eb0","slug":"cricket-star-yuvraj-singh-brother-jorwar-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट स्टार युवराज सिंह के भाई जोरवार की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट स्टार युवराज सिंह के भाई जोरवार की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी होने की खुशी के कुछ दिन बाद ही युवराज सिंह को फिर जश्न मनाने का मौका मिला।
विज्ञापन
मौका था युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की शादी का। वीरवार को फतेहगढ़ साहिब में जोरवार की शादी हुई। बड़े भाई युवराज सिंह अभी तक कुंवारें हैं, लेकिन अपने छोटे भाई जोरवार की शादी में युवी बहुत खुश दिखाई दिए।
शादी में मां शबनम सिंह की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। शादी की खबर पूरी तरह से गुप्त रखी गई। हाल यह था कि पड़ोसियों तक को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
फतेहगढ़ में शादी करवाने के बाद जोरावर सिंह और युवराज सिंह मां शबनम सिंह के साथ मनीमाजरा स्थित मॉडन कांप्लेक्स हाउस स्थित अपने घर पहुंचे।
उनके घर को फूलों से सजाया गया था। वीरवार देर शाम युवी अपने भाई जोरावर और मां शबनम सिंह के साथ गुड़गांव रवाना हो गए।
एक को क्रिकेट तो दूसरे को एक्टिंग का जुनून
एक तरफ तो युवराज सिंह जहां पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेटर बने। वहीं, उनके छोटे भाई जोरावर सिंह एक्टिंग का शौक रखते है। जोरावर एक्टिंग का कोर्स भी कर चुके हैं।
विज्ञापन