फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cricket player died on the field, incident happened in mohali punjab

क्रिकेट खेल रहा था खिलाड़ी, हुआ कुछ ऐसा कि पलभर में जान चली गई

Tue, 08 Nov 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Nov 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
cricket player died on the field, incident happened in mohali punjab
क्रिकेट खेलते समय सीने में लगी बॉल - फोटो : Demo Pic
क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पलभर में एक खिलाड़ी का जान चली गई। मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां फेज-6 स्थित नामी अस्पताल के पास खाली ग्राउंड में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान बैट्समैन द्वारा खेली गई गेंद बॉलिंग कर रहे खिलाड़ी के सीने में लगी। बॉल इतनी तेज थी कि वह दोबारा बॉलिंग नहीं कर पाया। उसने बॉल को थ्रो करने का प्रयास किया तो ग्राउंड में ही गिर गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में फेज-6 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बालिंग कर रहा था सोनू, ट्राइसिटी का पहला केस

cricket player died on the field, incident happened in mohali punjab
मृतक की पहचान सोनू निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई है। युवक की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के पिता माली का काम करते हैं। सोनू ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था और अखबार बांटकर जेब खर्च निकालता था। वह बॉलर बनना चाहता था। वह अनिल कुंबले को अपना आदर्श मानता था। 

मृतक के दोस्त संतोष ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मामला शनिवार का है। सेक्टर-56 स्थित एचसी एकेडमी व दूसरी खरड़ की एकेडमी में मैच चल रहा था। इस दौरान सोनू बॉलिंग कर रहा था। तभी बैटिंग कर रहे लड़के ने जब जोर से शॉट खेला तो लैदर की बॉल सीधी सोनू के सीने में लगी। संतोष ने बताया कि इसके बाद सोनू काफी देर तक सीने को मलता रहा। जब वह बॉल थ्रो करने लगा तो वह ग्राउंड में गिर गया। इस दौरान वह दर्द से कराह रहा था।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका कहना है कि उसे क्रिकेट खेलने का शौक था। जिक्रयोग है कि क्रिकेट खेलते समय बॉल लगने से मौत का यह ट्राइसिटी में पहला मामला है। इससे पहले आस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर व कोलकाता में मैच खेलते समय एक क्रिकेट खिलाड़ी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed