फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricket

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया मंे अर्जुन आजाद

Tue, 19 Nov 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
cricket
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 भारतीय टीम की घोषणा की है। इसमें सिटी के युवा क्रिकेटर अर्जुन आजाद का चयन इंडिया सी टीम के लिए पांच दिवसीय मैचाें की कड़ी के लिए किया गया है। ये मैच लखनऊ में 22 से 30 नवंबर तक खेले जाएंगे। बीसीसीआई की ऑल इंडिया जूनियर चयनकर्ता कमेटी की सोमवार को हुई बैठक के बाद भारतीय टीम की घोषणा हुई। इसमें जगह मिलने पर अर्जुन आजाद बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। उन्हाेंने बताया यह बेहतर प्लेटफार्म है, इसमें अच्छे प्रदर्शन की कोशिश रहेगी। बीसीसीआई से मान्यता मिलने केबाद पहली बार यूटीसीए की विभिन्न टीमाें का चयन हुआ। इसमें अर्जुन आजाद भी यूटीसीए की टीम में शामिल थे। अर्जुन आजाद ने पिछले महीने विजय हजारे ट्राफी में खेलते हुए 8 मैचाें में कुल 219 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका में खेले गए एशिया कप में अर्जुन आजाद मैन ऑफ द सीरीज रहे। इन दोनों टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी 2019 भारतीय टीम में हुआ।
विज्ञापन

अर्जुन आजाद एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष केछात्र हैं। दाएं हाथ केबल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। क्रिकेटर मनन वोहरा से मानसिक रूप से मजबूत होने की ट्रेनिंग लेते हैं। अर्जुन ने बताया कि मनन शुरू से ही मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं और बल्लेबाजी केटिप्स भी देते हैं। अर्जुन आजाद पिता संजीव आजाद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed