दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा पंजाब के अमृतसर के कस्बा झब्बाल से थोड़ी दूर गांव कोट धर्मचंद के पास हुआ। हादसे में 3 महिलाओं, एक बच्चे और ड्राइवर की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार बूटा सिंह पुत्र गुरपाल सिंह और उसका दोस्त हरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह अपने परिवारों के साथ गांव बुद्ध सिंह वाला जिला गंगानगर राजस्थान से गुरुधामों के दर्शनों के लिए इनोवा पर आए थे।
वे श्री दरबार साहिब से नतमस्तक होकर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा सिंह जा रहे थे। जब वह झब्बाल के पास गांव कोट में पहुंचे तो एक साइड से रोड पर चढ़ी कंबाइन ने इनोवा को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में जसदीप सिंह (10) पुत्र बूटा सिंह, सुखबीर कौर (38) पत्नी हरदीप सिंह, रमनदीप कौर (30) पत्नी बूटा सिंह, ड्राइवर राजू बराड़ (36) और सरबजीत कौर (38) की मौत हो गई। जबकि बूटा सिंह, रवनीत कौर पुत्री बूटा सिंह, करनबीर सिंह पुत्र हरदीप सिंह और हरदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
अलग-अलग हादसे में दो लोगों की जान चली गई
घायलों को मौके पर पहुंचे थाना झब्बाल के एसएचओ सुखबीर सिंह ने लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां हरदीप सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का ड्राइवर कंबाइन में फंस गया, जिसे दो घंटे के बाद बाहर निकाला गया।
सड़क हादसे में दो की जान गई: अलग-अलग हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस संबंध में ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पहला मामला थाना भिंडीसैयदा के अधीन गांव लहार का है।
गांव का कुलवंत सिंह बाइक पर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घायल को हरतेज अस्पताल ले जाया गया जहां सुबह मंगलवार उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता बच्चन सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक बलदेव सिंह निवासी भिंडी औलख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरे मामले में बाबा बकाला के पास एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। थाना खिलचीयां पुलिस ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान मंदीप सिंह निवासी बाबा-बकाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।