फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   credit war between BJP and congress on open air gym

ओपन एयर जिम के उद्घाटन पर कांग्रेस और भाजपा में क्रेडिट वार

Thu, 28 Apr 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
credit war between BJP and congress on open air gym
ओपन एयर जिम के उद्घाटन पर कांगेेस नेता - फोटो : amar ujala

शांतिकुंज में बने ओपन एयर जिम के उद्घाटन को लेकर क्रेडिट वार शुरू हो गई है। बुधवार को जब कांग्रेस नेताओं को पता चला कि मेयर अरुण सूद मुख्य अतिथि बनकर 29 अप्रैल को ओपन एयर जिम का उद्घाटन करने जा रहे हैं और इसके लिए सरकारी समारोह की भी तैयारी कर ली गई है तो वार्ड पार्षद एवं कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शाम 5:30 बजे ही जिम का उद्घाटन कर दिया। कांग्रेस ने शांति कुंज में सैर कर रही एक बुजुर्ग महिला से इसका उद्घाटन करवाया।

विज्ञापन


जबकि मेयर अरुण सूद का कहना है कि शांतिकुंज निगम की सरकारी प्रॉपर्टी है यह कांग्रेस पार्टी की प्रॉपर्टी नहीं कि ओपन एयर जिम का उद्घाटन कर दे। सूद का कहना है कि 29 अप्रैल को सरकारी समारोह के दौरान जिम का उद्घाटन किया जाएगा। उनका कहना है कि जो निमंत्रण कार्ड प्रकाशित करवाए जा रहे हैं उसमें वार्ड पार्षद प्रदीप छाबड़ा का नाम भी प्रिंट है।
विज्ञापन


निगम कमिश्नर ने मुख्य अतिथि बनने से किया था इंकार
कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने कमिश्नर को मुख्य अतिथि बनाने का निमंत्रण भेजा था। छाबड़ा ने 30 अप्रैल की तारीख उद्घाटन की तय की थी, लेकिन कमिश्नर ने मुख्य अतिथि बनने से इंकार कर दिया है। मालूम हो कि इससे पहले कमिश्नर कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत के वार्ड में नए बने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर चुके हैं जिसके बाद से मेयर और भाजपा कमिश्नर से नाराज हो गए थे ऐसे में अब कमिश्नर फिर से वार्ड पार्षद प्रदीप छाबड़ा के निमंत्रण को मानकर मेयर को नाराज नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ऐसा होता रहा है कि वार्ड पार्षद के एरिया जब भी कोई काम का उद्घाटन होता रहा है तो मुख्य अतिथि तय करने का निर्णय संबंधित पार्षद ही करता आया है। नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा का मेयर बना है। मेयर अरुण सूद का कहना है कि वार्ड पार्षद ने कमिश्नर को जिम का उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण दिया था लेकिन कमिश्नर ने उन्हें मुख्य अतिथि बनाने का निर्णय लिया। सूद का कहना है कि कांग्रेस मेयर पद का सम्मान नहीं कर रही है।
 
मुख्य अतिथि तय करने का अधिकार वार्ड पार्षद का : छाबड़ा
प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि मेयर ओच्छी राजनीति कर रहे हैं। ओपन एयर जिम का उद्घाटन हो गया है और अब मेयर को फिर से समारोह कर सरकारी खर्च नहीं करने दिया जाएगा। उनका कहना है कि उन्होेंने जिम का निर्माण वार्ड डेवलपमेंट फंड से किया है। वार्ड में होने वाले समारोह के लिए मुख्य अतिथि तय करने का अधिकार भी पार्षद का है। सूद के अपनी पार्टी पार्षद ही उन्हें अपने वार्ड में बुलाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में मेयर जबरदस्ती मुख्य अतिथि बन रहे हैं।


पहले भी हो चुका है ऐसा
हालांकि अभी तक मुख्य अतिथि तय करने का अधिकार वार्ड पार्षद का ही होता रहा है लेकिन जब साल 2014 में हरफूल चंद कल्याण मेयर थे तब भी मौलीजागरा में सामुदायिक केंद्र के उद् घाटन का विवाद वार्ड पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू से हो गया था उस समय भी दो बार सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन हुआ था जबकि साल 2011 में तत्कालिन मेयर रविंदर सिंह पाली का भी विवाद अकाली पार्षद हरजिंद कौर के साथ सेक्टर-34 के उद्घाटन को लेकर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed