फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of Rs 30000 was sold for Rs 25.43 lakh for the first time

Chandigarh News: फैंसी नंबरों का क्रेज, पहली बार 30 हजार रुपये का नंबर 25.43 लाख रुपये में बिका

Tue, 21 Mar 2023 11:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 11:57 AM IST
सार

आरएलए के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएन सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन
Number of Rs 30000 was sold for Rs 25.43 lakh for the first time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ में रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीपी के फैंसी नंबरों की नीलामी की। इसमें पहली बार 30 हजार रुपये का नंबर 25.43 लाख रुपये में नीलाम हुआ। आरएलए ने अपनी बाकी बची सीरीज के फैंसी नंबरों की भी नीलामी की, जिसमें विभाग को कुल 2.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


नीलामी में 0008 नंबर रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपये के मुकाबले सबसे महंगा 25.43 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0005 नंबर 25.05 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। इसी तरह 0001 नंबर रिजर्व प्राइस 50 हजार के मुकाबले 17.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ। साथ ही 0007 नंबर 6.75 लाख, 0009 नंबर 6.33 लाख, 0002 नंबर 4.27 लाख, 1313 नंबर 4.05 लाख, 7777 नंबर 3.35 लाख, 0017 नंबर 3.33 लाख और 9999 नंबर 3.31 लाख रुपये में नीलाम हुआ है।
विज्ञापन


इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीटी, सीएच01-बीएस और सीएच01-ए सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो नंबर बच गए, उनकी दोबारा होगी नीलामी
आरएलए के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएन सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 15.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। बता दें कि वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होता है, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed