{"_id":"15f2263f4698c9fa476e3e9568e2e09b","slug":"crash-between-car-and-bike-3-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर भ्ायानक हादसा, 3 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर भ्ायानक हादसा, 3 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(डेराबस्सी)
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
बनूड़-जीरकपुर नेशनल हाईवे पर कार और मोटर साइकिल के बीच घटी घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें मोटरसाइकिल चालक की हालत गंभीर है। घटना में कार और मोटरसाइकिल कई पलटियां खाने के बाद खेतों में जा गिरे। घटना सोमवार शाम छह बजे की है।
विज्ञापन
बताते हैं कार और मोटरसाइकिल जीरकपुर से बनूड़ की तरफ आ रहे थीं। इसी बीच बस्सी इस्सा खां के पास सीएच 20टी 4603 नंबर वाली आई-20 कार मोटरसाइकिल पीबी 65यू-0171 के पीछे से चढ़ गई। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। दोनों वाहन पलटते हुए सड़क से नीचे उतरते हुए पानी से भरे खेतों में जा गिरे। कार कई पलटी खाने के बाद उलट गई। कार सवार उसमें दब गए।
विज्ञापन
गांव निवासियों और राहगीरों ने कार और मोटरसाइकिल के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को ज्ञान सागर अस्पताल में पहुंचाया। कार चालक डॉ. संदीप जैसवाल ज्ञान सागर अस्पताल में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
वह घर से अस्पताल जा रहे थे। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। मोटरसाइकिल चालक थाना बनूड़ के गांव राजों माजरा का संदीप कुमार शर्मा (17) पुत्र पूरन शर्मा था। वह जीरकपुर से घर आ रहा था। बनूड़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।