फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crafed gave six point suggestions on litter issue

कूड़े के मुद्दे पर क्राफ्ड ने दिए छह सूत्रीय सुझाव

Mon, 25 Jan 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Crafed gave six point suggestions on litter issue
चंडीगढ़। शहर में कूड़े को लेकर चल रहे विवाद और असमंजस के माहौल में क्राफ्ड की कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई। इस मुद्दे पर नगर निगम और सफाई कर्मचारी यूनियन को छह सूत्रीय सुझाव सुझाए।
विज्ञापन

फेडरेशन के चेयरमैन हितेश पुरी ने कहा कि प्राइवेट रेहड़ियों द्वारा कूड़ा उठाने वाले सफाई सेवकों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। नगर निगम की योजना के कार्यान्वित होने में अभी समय लगेगा। तब तक कोई न कोई हल निकल आएगा। मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनीश गर्ग ने कहा कि नगर निगम को संपर्क सेंटरों के माध्यम से 10 से 15 किलो तक के बायोग्रेडेडिड हरे और नीले डिस्पोजेबल थैले रियायती दाम पर देने चाहिएं, ताकि नगर निगम की गाड़ियां कभी न आएं तो लोग उन थैलों में अपना कचरा बांधकर रख सकें।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाले के परिवार में एक नौकरी देने की मांग
फेडरेशन के महासचिव रजत मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम इस योजना को लागू करते समय उन लोगों का ध्यान भी रखें जो वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग या कामकाजी है। वहीं हाउसिंग बोर्ड के मकानों में तीसरी व चौथी मंजिल पर रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि रेहड़ियों से कूड़ा उठाने वाले सफाईसेवकों के परिवार में से किसी एक व्यक्ति को नौकरी अवश्य दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बंद न हों सहज केंद्र
वर्तमान स्थिति में 390 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां इस शहर के कचरे का दबाव सहने में असमर्थ हैं। ऐसे में जब तक पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो जाती, तब तक सहज सफाई केंद्र बंद नहीं किए जाने चाहिएं। -जीएस आहलूवालिया, सीनियर वाइस चेयरमैन

अभियान से करें जागरूक
आरडब्ल्यूए के सहयोग से लोगों को कूड़ा अलग करने की सही जानकारी देने के लिए फिर से अभियान चलाया जाना चाहिए। बाकी सदस्यों ने भी इस बारे में अपने सुझाव रखे। -धर्मपाल, जोनल सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed