फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crackers stall in chandigarh for diwali festival

चंडीगढ़ में इन 9 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, खरीदने जाएं तो ध्यान रखें ये बातें

Tue, 17 Oct 2017 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
crackers stall in chandigarh for diwali festival
पटाखे - फोटो : self
चंडीगढ़ में मंगलवार से पटाखा बाजार सज गया। इस बार शहर भर में17 की जगह 9 साइट्स फाइनल की गई हैं, जहां पर पटाखों के स्टाल लगेंगे। सोमवार को डीसी आफिस के बाहर स्टाल लगाने का ड्रा निकाला गया। कुल आवेदकों में से 98 को लाइसेंस देकर स्टाल लगाने की मंजूरी दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई का पटाखा विक्रेता एसोसिएशन ने जमीन पर बैठकर रोष जताया। जबकि ड्रा निकलने के बाद तीन महिलाओं ने हंगामा करते हुए रोष भी जाहिर किया।
विज्ञापन


महिलाओं को शांत करने करने के लिए पुलिस ने भी प्रयास किया। इस ड्रा की कार्रवाई में डीसी अजीत बाला जी जोशी और एडीसी राजीव गुप्ता भी उपस्थित रहे। कुल 614 लोगों ने स्टाल के लिए आवेदन किए थे। पटाखा विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रशासन ने जो ड्रा करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपनाई है उसके खिलाफ उन्होंने ड्रा में रखी हुई कुर्सियों में न बैठकर जमीन पर बैठे थे।
विज्ञापन


विक्रेताओं के साथ मिलकर बेचेंगे पटाखे
इस समय 300 विक्रेता ऐसे है जो लाखों रुपये का पटाखा खरीद चुके हैं लेकिन उनका ड्रा में नाम नहीं आया है ऐसे में इन विक्रेताओं ने ड्रा में सफल रहने वाले विक्रेताओं से बात करनी शुरू कर दी है जिससे अन्य विक्रेता ड्रा में सफल रहने वाले दुकानदार को अलाट हुए स्टाल पर खरीदे हुए पटाखे बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइट्स, जहां लगेगा पटाखा बाजार
. सेक्टर-43 सब्जी मंडी ग्राउंड
. सेक्टर-46 का रामलीला ग्राउंड
. सेक्टर-33 सी की ओपन स्पेस जो कि सेक्टर-32 डी के साथ लगती है
. सेक्टर-37 सी मंदिर के पास
. सेक्टर-24 का दशहरा ग्राउंड
. सेक्टर-29 का सब्जी मंडी ग्राउंड
. रामदरबार के कार बाजार वाली साइट
. मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड चौक के पास बना ग्राउंड
. सेक्टर-20 का मस्जिद ग्राउंड

शापर्स के लिए टिप्स
1-शॉपिंग स्थल से दूर करें अपनी कार की पार्किंग।
2-खरीदारी करने के बाद बिल लें और उसे चेक करें।
3-दुकान छोड़ने के पहले अपना सामान चेक कर लें।
4-सोने की खरीदारी करते वक्त बिल अवश्य ले लें।
5-शापिंग की भीड़ भाड़ में पर्स संभाल कर रखें।
6-शापिंग करते वक्त अपने बच्चों का ध्यान रखें।
7-एटीएम की पिन डालते वक्त थोड़ी प्राइवेसी बरतें।
8-कोई परेशानी होने पर तुरंत जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed