{"_id":"5a6d778d4f1c1b93268b6cb5","slug":"cracker-found-in-boy-pocket-in-theatre-hall-during-padmaavat-movie-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' देखने आए युवक की जेब में मिली ऐसी चीज, फटती तो सब खत्म हो जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' देखने आए युवक की जेब में मिली ऐसी चीज, फटती तो सब खत्म हो जाता
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा हाल में 'पद्मावत' देखने आए युवक की जेब में ऐसी चीज मिली, जो अगर फट जाती तो बड़ा हादसा होता और सब कुछ खत्म हो जाता। मामला हरियाणा के नारनौल का है। यहां के मोहिनी सिनेमा में शुक्रवार से चल रही पद्मावत फिल्म के शनिवार के पहले ही शो में एक युवक पटाखा बम लेकर आ गया।
चेकिंग के दौरान युवक से बम बरामद हो गया। जिसके बाद सिनेमा हाल में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पहले डीएसपी फिर एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। वहीं सिनेमा हाल संचालक ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बम ले जाने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं एसपी ने मेटल व बम डिटेक्टर सिनेमा हाल के मुख्य गेट पर लगा दिए हैं। बाद में नारनौल के सीटीएम सुनील कुमार ने भी सिनेमा हाल पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
मोहिनी सिनेमा के मालिक रघुबीर सैनी ने बताया कि पद्मावत फिल्म पर मचे बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन के अलावा उन्होंने अपने स्तर पर भी सुरक्षा कड़ी की हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह पहले शो में जब सिनेमा के कर्मचारी गेट पर दर्शकों की तलाशी ले रहे थे, एक युवक की जऐब से बमनुमा विस्फोटक पदार्थ मिला।
इस पदार्थ की सेफ बिल्कुल ग्रेनेड की तरह दी हुई थी। रघुबीर ने बताया कि उन्होंने तुरंत प्रभाव से युवक तथा उसके पास मिले पदार्थ को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से की गई पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र यादव निवासी लहरोदा बताया।

फिल्म शुरू होने तक सिनेमा परिसर में डटे एसपी
Padmaavat
- फोटो : PTI
मौके पर पहुंचे एसपी कमलदीप गोयल फिल्म के दोपहर के शो शुरू होने तक खुद सिनेमा परिसर में डटे रहे। एसपी ने खुद अपनी उपस्थिति में खड़े होकर फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों की थ्री स्टेप जांच करवाने के बाद ही सिनेमा हाल प्रवेश दिया। जबकि महिला दर्शकों की महिला पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली।
दर्शकों के जूते उतरवाकर ली तलाशी
सबसे पहले हॉल के मुख्य गेट पर दर्शकों की जूते उतरवाकर तलाशी लेकर टिकट खिड़की की तरफ जाने दिया। इसके बाद उनकी जेब तलाशी और फिर मैटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही सिनेमा हॉल में अंदर जाने दिया।
ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है युवक
मोहिनी सिनेमा गेट पर बमनुमा विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा गया युवक जितेंद्र ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। जितेंद्र पुलिस हिरासत में भले ही इसके बारे में वह कह रहा है इस पदार्थ को यूं ही ले गया था। जितेंद्र के पास मिले इस विस्फोटक का आकार बेशक छोटा है लेकिन इसकी सेफ व रंग एकदम छोटे ग्रेनेड नुमा है। जिससे इतना तो क्लीयर जरूर हो गया है कि आकार में छोटे से इस पदार्थ से सिनेमा हॉल में जानमाल का नुकसान पहुंचाना उद्देश्य चाहे ना हो, पर इसे फोड़ कर सिनेमा परिसर में अफरा तफरी का माहौल से इंकार नहीं किया जा सकता था। इससे बात से पुलिस प्रशासन भी इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि यह पदार्थ सिनेमा हाल के अंदर चल जाने में कामयाब हो जाता तो ना केवल यहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता बल्कि पुलिस प्रशासन अनावश्यक रूप से परेशान भी हो जाती।
पुलिस ने मोहिनी सिनेमा से पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उससे बरामद किए गए बमनुमा विस्फोटक पदार्थ की जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। नारनौल के सिनेमा हॉल में चल रही पद्मावत फिल्म देखने वाले हर दर्शक को अच्छी तरह से चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा।
- कमलदीप गोयल, एसपी