{"_id":"60a0d4228ebc3e6ac9443c20","slug":"covid19-curfew-restrictions-in-ludhiana-district-extended-till-may-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: लुधियाना और पठानकोट में अभी राहत नहीं, 23 मई तक बढ़ा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: लुधियाना और पठानकोट में अभी राहत नहीं, 23 मई तक बढ़ा कर्फ्यू
Sun, 16 May 2021 01:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 May 2021 01:46 PM IST
सार
लुधियाना और पठानकोट में लोगों को अभी कोरोना की वजह से लगी पाबंदी से राहत नहीं मिलने वाली है। दोनों जिलों के प्रशासन ने 23 मई तक पाबंदी को बढ़ा दी है। हालांकि अवाश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
लुधियाना में बढ़ा कर्फ्यू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के लगातर बढ़ते मामलों को देखते हुए लुधियाना जिला प्रशासन ने 23 मई तक कोरोना पाबंदियों को बढ़ा दिया है। बता दें कि पंजाब में कोरोना से सबसे खराब हालात लुधियाना में हैं। उधर, पठानकोट प्रशासन ने 17 से लेकर 23 मई तक जरूरी दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार जरूरी दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पठानकोट के व्यापारियों की ओर से भी सरकार एवं प्रशासन से दुकानों को रोजाना खोलने की मांग की जा रही थी। साथ ही कई व्यापारी संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के पक्ष में है। प्रशासन के आदेश के अनुसार ग्रॉसरी, किराना, फल, सब्जी, दुग्ध उत्पाद, अंडे, पोल्ट्री फीड और आटा चक्की की दुकान सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। होटल एवं रेस्टोरेंट रात नौ बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना से 217 की मौत
पंजाब में शनिवार को संक्रमण से 24 घंटे में रिकार्ड 217 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 429 की हालत गंभीर बनी हुई है। 6867 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में 11693 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 8140404 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 490755 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
अच्छी बात यह है कि 401273 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 77789 पहुंच चुकी है। 9902 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शनिवार को अमृतसर में 26, बरनाला में 4, बठिंडा में 24, फरीदकोट में 5, फाजिल्का में 20, फिरोजपुर में 7, फतेहगढ़ साहिब में 3, गुरदासपुर में 12, होशियारपुर में 8, जालंधर में 11, लुधियाना में 18, कपूरथला में 5, मानसा में 3, मोहाली में 7, मुक्तसर में 14, पटियाला में 19, रोपड़ में 3, संगरूर में 15, एसबीएस नगर में 4 और तरनतारन में 5 मौतें हुई हैं।