{"_id":"6080de938ebc3ebd096834a0","slug":"covid-vaccine-stock-finished-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में टीकाकरण ठप : कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म, केंद्र से 4 लाख डोज आने पर होगा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में टीकाकरण ठप : कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म, केंद्र से 4 लाख डोज आने पर होगा शुरू
Thu, 22 Apr 2021 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:55 AM IST
सार
अब गुरुवार को टीकाकरण का काम तभी शुरु हो सकेगा, जब केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन की 4 लाख डोज प्रदेश में पहुंचेगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से लड़ रहे पंजाब के पास मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत के साथ ही बुधवार को कोविड वैक्सीन का स्टॉक भी समाप्त हो गया। राज्य में अब गुरुवार को टीकाकरण का काम तभी शुरु हो सकेगा, जब केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन की 4 लाख डोज प्रदेश में पहुंचेगी। यह स्टॉक बुधवार को राज्य में पहुंच जाना चाहिए था लेकिन देर रात तक केंद्र से यह सप्लाई नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
बुधवार को राज्य में कोविड की स्थिति के बारे में जायजा मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने की अपील की और दावा किया कि गुरुवार को कोवीशील्ड वैक्सीन की 4 लाख से अधिक खुराक पंजाब पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में प्रतिदिन 2 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया है। लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता ने इस लक्ष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन योद्धाओं को पहले और दूसरे डोज के रूप में कुल 62208 टीके ही लगाए गए जबकि टीकाकरण का कुल आंकड़ा 70 हजार की संख्या को पार नहीं कर सका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर लगाया आरोप
इस बीच, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्य के लिए वैक्सीन भेजने का शेड्यूल बन सकता है तो पंजाब, जहां कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है, उसके लिए अलग से शेड्यूल क्यों नहीं बनाया जा सकता।
सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को जितनी वैक्सीन की जरूरत है, उतनी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास बुधवार तक ही वैक्सीन का स्टॉक था और उम्मीद थी कि बुधवार को केंद्र सरकार से 2 लाख वैक्सीन डोज आ जाएंगे। लेकिन उन्हें जानकारी नहीं है कि वैक्सीन पहुंची है या नहीं।
सिद्धू ने कहा कि राज्य में करीब 3000 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। लेकिन केंद्र सरकार पंजाब को वैक्सीन डोज नहीं भेज रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना को रोकने के लिए जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की जरूरत है और इसके लिए केंद्र सरकार को ज्यादा वैक्सीन देनी होगी।