फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 Patients kin said, Hospital staff demands Rs 250 for video call and Rs 300 for food Delivery

कोरोना मरीजों के परिजनों का आरोप : वीडियो कॉल के 250 व खाना पहुंचाने के 300 रुपये मांग रहे अस्पताल कर्मी

Wed, 05 May 2021 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 May 2021 07:39 PM IST
सार

वीडियो कॉल के लिए 250 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। तीमारदारों का कहना है कि राजिंदरा अस्पताल ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। इस संबंध में राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि अगर कोई मुलाजिम कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों से पैसे मांगता है तो यह अमानवता है।

विज्ञापन
Covid-19 Patients kin said, Hospital staff demands Rs 250 for video call and Rs 300 for food Delivery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि वहां काम करने वाले कर्मचारी उनसे पैसे मांगते हैं। उनके मरीजों तक पानी और खाना पहुंचाने के लिए 300 रुपये तो वीडियो बनाकर दिखाने के लिए 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। वहीं वीडियो कॉल के रेट भी तय हैं। 

विज्ञापन


वीडियो कॉल के लिए 250 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। तीमारदारों का कहना है कि राजिंदरा अस्पताल ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। इस संबंध में राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि अगर कोई मुलाजिम कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों से पैसे मांगता है तो यह अमानवता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें उनके ध्यान में हैं। जांच कराके जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए हरमन नाम की एक लड़की ने बताया कि उसके पिता कोविड वार्ड में दाखिल हैं। पिता तक खाना व जूस पहुंचाने के लिए वार्ड के कर्मचारियों ने 300 रुपये की मांग की। न देने पर खाना और जूस पहुंचाने से इनकार कर दिया गया। एक अन्य तीमारदार अजय ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता रोते-रोते उसे अस्पताल से घर ले जाने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल स्टाफ द्वारा बाथरूम भी नहीं ले जाया जाता है। पिता की हालत वार्ड के एक मुलाजिम से जाननी चाही तो कहा कि वीडियो बनाकर ला देगा लेकिन इसके लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं एक अन्य युवक ने आरोप लगाया कि मां से वीडियो कॉल पर बात कराने के लिए 250 रुपये मांगे गए। कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों के परिजन यह तक कह रहे हैं कि वे पैसा देने को भी तैयार हैं लेकिन इलाज सही हो।


राजिंदरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 मौतें
राजिंदरा अस्पताल में रोजाना ही कोरोना से बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में राजिंदरा में 36 मौतें हुईं। इनमें से 15 जिला पटियाला के थे जबकि 17 पंजाब के अन्य जिलों से और चार अन्य राज्यों से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed