फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court sentenced life imprisonment to mother who murdered two and a half year old child

Chandigarh: ढाई साल के मासूम का गला दबाया, फिर बेड बॉक्स में बंद कर मार डाला, दोषी मां को उम्रकैद की सजा

Fri, 19 Jul 2024 04:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

अपने ही जिगर के टुकड़े की हत्या करने वाली कलयुगी मां को चंडीगढ़ जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी महिला पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
Court sentenced life imprisonment to mother who murdered two and a half year old child
जिला अदालत चंडीगढ़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों में सबसे ज्यादा अनमोल होता है। मां बच्चे के बीना कुछ बोले ही सब समझ जाती है कि बच्चा क्या चाहता है। हर बच्चे का का मां से ऐसा ही जुड़ाव होता है। लेकिन, चंडीगढ़ में लगभग चार साल पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे बच्चे और मां के बीच के रिश्ते को कलंकित कर दिया था। एक कलयुगी मां ने अपने ढाई साल के बच्चे को दर्दनाक मौत दी। अब इस हत्यारी मां को चंडीगढ़ जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी महिला रूपा पर 25000 का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 में चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित गांव बुड़ैल में दोषी महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे को मार दिया था। इस कलयुगी मां ने मासूम पहले बच्चे का गला दबाया और उसे घर में बेड के अंदर बंद कर दिया। बच्चे का दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सरकारी वकील ने दी ये दलील
सरकारी वकील जेपी सिंह ने दोषी महिला के खिलाफ केस लड़ा। एडवोकेट जेपी सिंह ने अदालत में दलील दी कि एक मां जिसने अपने बच्चे को जो ठीक से बोल नहीं सकता था उसे दर्दनाक मौत दी। उसके ऐसे कृत्य से मां और बच्चे का रिश्ता कलंकित हुआ है। दोषी रहम की हकदार नहीं है। इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि समाज में ऐसे अपराध कभी भी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की हत्या कर फरार हो गई थी रूपा
दोषी महिला की पहचान रूपा वर्मा (29) के रूप में हुई है, जबकि ढाई साल के मृतक बच्चे का नाम दिव्यांशु वर्मा था। यह परिवार बिहार का रहने वाला है। जनवरी 2020 में महिला अपने ढाई साल के बच्चे को मारने के बाद फरार हो गई थी। रविवार को उसके पति दशरथ ने अपनी पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर 45 में दी थी। इसी दौरान पति को एक गुमनाम नंबर से फोन आया था कि फोन उसकी पत्नी ने किया था। पत्नी ने अपने पति को बताया कि दिव्यांशु बेड के बॉक्स में बंद है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए और उसने जैसे ही बॉक्स खोला तो बच्चा बेसुध था। वह उसे तुरंत सेक्टर-32 के अस्पताल लेकर गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।


पति का आरोप, पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी पत्नी
दशरथ वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2016 में उसकी रूपा से शादी हुई थी। 2017 में बेटे  दिव्यांशु  का जन्म हुआ था। 2019 में बेटी कोमल पैदा हुई थी। दशरथ का आरोप था कि शुरुआत से ही पत्नी के साथ विवाद रहता था। क्योंकि पत्नी घर का काम नहीं करती थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि वह मेरे पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी और पिछले साल दिसंबर में उसने परिवार के सभी लोगों को खत्म करने की कोशिश भी की थी। पति की शिकायत के बाद दोषी रूपा को पुलिस ने दूसरे शहर से उसे गिरफ्तार किया था। रूपा से पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या की बात कबूल की थी। रूपा का पति दशरथ पेशे से इलेक्ट्रिशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed