{"_id":"5d7c04ba8ebc3e01307718d1","slug":"court-announced-life-imprisonment-of-rapist-of-four-year-baby-chandigarh-news-pkl3505621108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्र कैद, डेढ़ लाख जुर्माना भी लगाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्र कैद, डेढ़ लाख जुर्माना भी लगाया गया
Sat, 14 Sep 2019 12:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चार साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी धर्मेेंद्र पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
चंडीगढ़ निवासी पीड़िता की मां ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीते वर्ष उसकी चार वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। बाद में पता चला कि उसकी बेटी घर के बाहर नहीं है, इससे परेशान होकर वह बेटी को घर के आसपास के एरिया में तलाशने लगी। तभी उसे पड़ोस के घर से उसे बेटी के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि जैसे ही उसने कमरे में जाकर देखा तो पड़ोसी उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह देखते ही उसने आरोपी को पकड़ कर शोर मचा दिया, लेकिन लोगों के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसका का मेडिकल करवाया।