फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple died in a road accident In Abohar Of Punjab

कार चालक का कहर, पहले सैर कर रहे दंपती को मारी टक्कर फिर रिक्शे को उड़ाया, पति-पत्नी की मौत

Tue, 08 Oct 2019 06:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Couple died in a road accident In Abohar Of Punjab
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

फाजिल्का रोड़ खुईखेड़ा में मंगलवार सुबह की कार की टक्कर से सैर कर रहे दंपती की मौत हो गई। पत्नी सर्व हितकारी विद्यामंदिर स्कूल फाजिल्का में पंजाबी की अध्यापिका थी और पति मेडिकल स्टोर चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही खुईखेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। खुईखेड़ा निवासी नमन मेडिकल के संचालक प्रवीण कुमार तनेजा अपनी पत्नी सुमन रानी के साथ मंगलवार की सुबह रोज की तरह सैर कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान फाजिल्का से अबोहर की ओर जा रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सुमन रानी की मौत हो चुकी थी। घायल प्रवीण को फाजिल्का के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें बठिंडा रेफर किया गया। बठिंडा  ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाली कार ने एक रिक्शा चालक को भी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी घायल हो गया। चालक क्षतिग्रस्त कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सर्व हितकारी विद्यामंदिर स्कूल फाजिल्का की प्रिंसिपल मधु शर्मा स्टाफ सहित मौके पर पहुंची और पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल फाजिल्का में रखवाया। कार चालक अबोहर का निवासी बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर में हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

एक्टिवा पर सवार होकर घर आ रहे दंपती को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रोहित कुमार निवासी गुरदास नंगल (धारीवाल) ने बताया उसकी माता रानो देवी और पिता अशोक कुमार अड्डा जौड़ा छत्तरां में बेकरी की दुकान करते हैं। उसके माता-पिता 6 अक्तूबर को दुकान बंद कर एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे। 

फोकल प्वाइंट गजनीपुर के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी माता की मौत हो गई और पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। एसआई अवतार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed