फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cotton seed samples fail in Punjab, Agriculture Department suspends licenses of nine dealers

Punjab: खाद के बाद अब पंजाब में नरमे के बीज के सैंपल फेल, कृषि विभाग ने नौ डीलरों के लाइसेंस किए सस्पेंड

Thu, 22 Aug 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

मानसा और फाजिल्का में कई किसानों द्वारा खेत में बीज डालने के बाद जब समय पर पैदावार शुरू नहीं हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत उन समितियों और डीसी कार्यालय में भी की थी। इसके बाद कृषि विभाग हरकत में आया और 11 सैंपल लिए। कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव केएपी सिन्हा ने सैंपल फेल होने पर 9 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं, जिन्होंने इन बीजों की सप्लाई की थी।

विज्ञापन
Cotton seed samples fail in Punjab, Agriculture Department suspends licenses of nine dealers
कपास का उत्पादन - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब में खाद के बाद अब नरमे के बीज के सैंपल फेल पाए गए हैं। प्रदेश में मालवा बेल्ट में नरमे की खेती सर्वाधिक की जाती है। बड़ी बात यह है कि इसी क्षेत्र में नरमे की पैदावार को लेकर किसानों को जो बीज उपलब्ध कराए गए थे, उनकी गुणवत्ता जरूरी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। 
विज्ञापन


कृषि विभाग ने किसानों की शिकायत पर मानसा, फाजिल्का, बठिंडा और श्रीमुक्तसर साहिब में नरमे के बीज के 11 जगहों से सैंपल लिए थे। यह सभी बीज के सैंपल फेल पाए गए हैं। दरअसल 11 जगहों पर जिन किसानों को नरमे की पैदावार के लिए बीज दिए थे। उनकी गुणवत्ता खराब होने के कारण किसानों की खेती पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

खाद के सैंपल हो चुके हैं फेल, सीएम स्तर पर कार्रवाई बाकी

बीते दिनों प्रदेश में 6 जिलों में खाद की घटिया सप्लाई होने के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई की थी। खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मामले में दोनों कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे, जिन्होंने खराब खाद सप्लाई की थी। यह दोनों कंपनी मैसर्स कृष्णा फोसकैम और मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड थी। प्रदेश के 16 जिलों में डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) खाद के 40 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे थे। विभाग के मुताबिक इन 40 में से 24 सैंपल (60 प्रतिशत) फेल पाए गए थे। इस मामले में कृषि मंत्री ने सीएम भगवंत मान को पूरी रिपोर्ट दे दी है, अब सीएम स्तर पर कार्रवाई होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन बीजी नरमे की बीज की केंद्र से स्वीकृति मांगी

नरमे की फसल को कीटों, विशेषकर गुलाबी सूंडी और सफेद मक्खी के प्रहार से बचाने के लिए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नेक्स्ट जेनरेशन बीजी-3 नरमा बीजों के संबंध में अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और उन्हें मंजूरी देने का अनुरोध किया है। कृषि मंत्री का कहना है कि बीजी-2 कपास के बीजों को उन्नत बीजों से बदलने की जरूरत है ताकि इस फसल को कीड़ों के हमलों के प्रति प्रतिरोधी बनाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed