फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cost Increamnet of CardBoards and Card Boxes

गत्ते के डिब्बे और कार्ड बोर्ड 25 फीसदी महंगे

Fri, 09 May 2014 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 09 May 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
Cost Increamnet of CardBoards and Card Boxes

कागज मिलों की ओर से कीमतों में लगातार इजाफे का असर प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग इंडस्ट्री पर हो रहा है। कच्चे माल की बढ़ी कीमत के मद्देनजर प्रिंटर्स ने गत्ते के डिब्बे एवं कार्ड बोर्ड की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन


यह वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन की बुधवार की देर शाम को हुई बैठक में सदस्यों ने बाजार की स्थिति, मिलों के रुख को ध्यान में रख कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों का तर्क रहा कि कुछ माह पहले ही क्राफ्ट पेपर के दाम 25 रुपये प्रति किलो थे, इनको बढ़ा कर अब 30 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इसके पीछे मिलें कोई ठोस कारण भी नहीं बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान परवीन अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ माह से हर तरह का कच्चा माल महंगा हो रहा है। इसे अब बर्दाश्त करना कठिन हो रहा था, इसीलिए एसोसिएशन को यह फैसला लेना पड़ा।

एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट संजय गांधी ने कहा कि कागज की कीमतों में हो रही वृद्धि को चेक करने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना होगा। प्रिंटिंग उद्योग की भी लागत में इजाफा हो रहा है। लेबर भी काफी महंगी हो गई है।


पिछले कुछ माह में ही कागज के दाम बीस फीसदी तक बढ़ गए हैं। पुराने दाम पर माल बेच कर इंडस्ट्री का मार्जेन खत्म हो रहा था। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव कमल वढेहरा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed