फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corrupt guard arrives to present the accused; court displeased

Chandigarh News: आरोपी को पेश करने पहुंचा भ्रष्टाचारी गार्ड, अदालत नाराज

Fri, 02 Oct 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Corrupt guard arrives to present the accused; court displeased
चंडीगढ़। पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर और कृष्णु शारदा से जुड़े सीबीआई मामले की सुनवाई के दौरान जिला अदालत में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। एक अक्तूबर को दोनों आरोपियों को मॉडल जेल चंडीगढ़ से अदालत में पेश करने पहुंचा एएसआई शेर सिंह खुद इसी अदालत में चल रहे एक अन्य सीबीआई मामले में आरोपी है। जानकारी सामने आने पर विशेष सीबीआई जज भावना जैन ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी चंडीगढ़ को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अदालत ने आदेश की प्रति रीडर के माध्यम से सीलबंद लिफाफे में एसएसपी को भेजने को कहा। एसएसपी को भविष्य में बंदियों की पेशी के लिए उचित गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए। अदालत ने कहा कि हाई प्रोफाइल मामले में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। आदेश की प्रति सीबीआई एसीबी चंडीगढ़ प्रमुख को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

सुनवाई में सीबीआई की ओर से लोक अभियोजक नरेंद्र सिंह और जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पवन कुमार मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह सलाने पेश हुए। अभियोजन गवाह आकाश बत्ता के बयान दर्ज करने की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। सीबीआई के अनुरोध पर अदालत ने रोपड़ रेंज के डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात एएसआई लोकल रैंक सतपाल सिंह को भी तलब किया है। उन्हें छह फरवरी से 24 सितंबर 2025 तक का मूल पब्लिक एंट्री रजिस्टर पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था शेर सिंह
सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एएसआई शेर सिंह पर शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह संधू से उसके पक्ष में कार्रवाई करने के बदले 1.5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सीबीआई ने 11 मार्च 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया। जाल बिछाकर शेर सिंह को निजी व्यक्ति रिंकू के साथ 54,400 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। 13 मार्च को उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed