फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation elections: "If false Bhardwaj Sharma and act on them '

निगम चुनाव: ‘भारद्वाज और शर्मा के आरोप झूठे हों तो उन पर कार्रवाई हो’

Wed, 07 Dec 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation elections: "If false Bhardwaj Sharma and act on them '
प्रेस कांफ्रेंस में शर्मा - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गुट के सदस्यों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के खिलाफ मंगलवार को जमकर हमला बोला। प्रेसवार्ता में पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि हाल ही में पार्टी महासचिव संदीप भारद्वाज और सचिव सुभाष शर्मा ने बंसल और छाबड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


ऐसे में पार्टी को इन दोनों से जवाब लेना चाहिए। अगर इन दोनों नेताओं ने झूठे आरोप लगाए हैं, तो भारद्वाज और शर्मा पर कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि इससे पार्टी की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन


तिवारी गुट के सदस्य बुधवार को इसी मुद्दे पर सोनिया गांधी से मिलने भी जा रहे हैं। तिवारी गुट के सदस्यों ने कहा कि पार्टी के सह प्रभारी हरीश चौधरी को अंधेरे में रखकर टिकटें बांटी गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रमुखी शर्मा का कहना है कि पार्टी कितनी सीटें जीतेगी यह तो बंसल ही बता सकते हैं। कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। छाबड़ा ने सिर्फ अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने के लिए पूरी पार्टी को गड्ढे में डाल दिया है।

'पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी नहीं, बल्कि पवन बंसल बाहरी हैं'

Corporation elections: "If false Bhardwaj Sharma and act on them '
Pawan kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला

पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा ने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी नहीं, बल्कि पवन बंसल बाहरी हैं। तिवारी का जन्म और शिक्षा यहां पर ही हुई है। बंसल खुद पंजाब से यहां पर राजनीति करने आए हैं। वह पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।
 
मालूम हो कि टिकट वितरण से पहले प्रदेश महासचिव संदीप भारद्वाज को जब पता चला कि उनकी टिकट कट रही है तो उन्होंने बंसल पर आरोप लगाए थे। जबकि सचिव सुभाष शर्मा ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

चंद्रमुखी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को वह पार्टी में लेकर आए, लेकिन उनसे ही टिकट आवेदन के लिए शपथ पत्र मांगा जा रहा है। उनका कहना है कि शपथ पत्र लेकर नेताओं की बेइज्जती की गई है।

 प्रेसवार्ता में जेएन शास्त्री ने कहा कि जो बंसल परिवार की चापलूसी करता है टिकट उसे ही मिलती है। जबकि इंटक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि बंसल ने शहर का सांसद रहते हुए कोई काम नहीं किया है।

जैन की कोठी के बाहर प्रदर्शन का विरोध करने पर हुई लड़ाई शुरू
चंद्रमुखी ने कहा कि उनकी कई साल पहले बंसल से उस समय लड़ाई शुरू हो गई थी जब पार्टी की बैठक में उन्होंने पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के घर का घेराव और प्रदर्शन का विरोध किया था, क्योंकि जैन ने बंसल पर सेक्टर-40 में डीपीएस स्कूल के लिए अलॉट हुई जमीन का आरोप लगाया था। 

इस पर उन्होंने बैठक में कहा था कि यह बंसल का निजी मामला है और पार्टी को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 49 प्रतिशत सीट पर बंसल तीसरे नंबर पर थे, जबकि भाजपा और आप दोनों के उम्मीदवार बाहरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed