फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation election in haryana soon

हरियाणा में निगम चुनाव के लिए तैयारी पूरी, 29 के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

Sun, 22 Nov 2020 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Corporation election in haryana soon
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में नगर निगम के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 नवंबर के बाद प्रदेश में तीन नगर निगमों के चुनाव की घोषणा सरकार कभी भी कर सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दावा किया है कि भाजपा चुनाव को लेकर तैयार है और हम चुनाव जीतेंगे भी।
विज्ञापन


नगर निगम के चुनाव पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में होने हैं। तीनों जिलों में निगम चुनाव काफी समय से लंबित थे। निगम के साथ-साथ कई जिलों में नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। वहां भी जल्द चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन



राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दिलीप ने बताया कि पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीनों शहरों में नगर निगम की वार्डबंदी का काम भी पूरा हो गया है। जनवरी 2020 को अर्हता तिथि मानकर तैयार मतदाता सूचियों को भी यहां के सभी वार्डों में वितरित किया जा रहा है। यह काम भी 29 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद प्रदेश में कभी भी निगम चुनाव की घोषणा हो सकती है। उनके अनुसार इस बार नगर निगम के मेयर और नगर परिषद व पालिका प्रधान के सीधे चुनाव होंगे। इन निकाय चुनाव के लिए इस बार मेयर, प्रधान व पार्षद सदस्य के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की मांग पर बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के चुनाव के लिए खर्च सीमा अब 20 से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। निगम पार्षद के लिए खर्च सीमा 5 से बढ़ाकर 5.50 लाख हो गई है। इसी तरह नगर परिषद के पार्षद के लिए चुनाव खर्च सीमा 3 से बढ़ाकर 3.30 लाख और नगर पालिका के पार्षद के लिए यह खर्च सीमा 2 से बढ़ाकर 2.25 लाख हो गई है।


जब सरकार गठबंधन की है तो काम भी सब मिलकर ही होंगे : मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। सीएम ने दावा किया कि पहले की तरह इस बार भी निगम चुनाव हम ही जीतेंगे। निगम के चुनाव गठबंधन के साथ लड़ने पर भी सीएम ने कहा कि गठबंधन में जब सरकार चल रही है तो काम भी सभी मिलकर ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed