फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporate World Expectations fron New Indian Govt

नई सरकार से कारपोरेट वर्ल्ड को हैं बहुत-सी उम्मीदें

Sat, 17 May 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Corporate World Expectations fron New Indian Govt

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईसाई) ने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी को मिले स्पष्ट बहुमत के लिए बधाई दी है। सीआईआई नार्दर्न रीजन में प्रेस कान्फ्रेंस में सीआईआई नार्दर्न रीजन के चेयरमैन जुबिन ईरानी ने कहा कि एनडीए का बहुमत में आना अच्छे संकेत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले बहुमत से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार अपना काम बिना किसी बाधा के करेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में स्थिरता रहेगी और सरकार अपने निर्णय लेने के लिए किसी अन्य पार्टी के दबाव में नहीं आएगी।
विज्ञापन


जुबिन ईरानी ने कहा कि उद्यमियों के लिए मिनिमम गवर्नमेंट एंड मैक्सिमम गवर्नेंस का कांसेप्ट जबरदस्त साबित होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार हेल्थकेयर, एजुकेशन, नॉलेज पर आधारित इंडस्ट्री को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह से नरेंद्र मोदी की कार्यशैली है उसे देखकर लगता है कि वह इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री की बाधा बनने वाले फ्रंट कारीडोर को जल्द दूर करेगी।


वहीं सीआईआई नार्दर्न रीजन के डिप्टी चेयरमैन श्रीकांत सोमानी ने कहा कि नई सरकार टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन को बढ़ावा देगी।

रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि सीआईआई जल्द रीजनल एमपी से मिलकर उन्हें अपना एजेंडा सौंपेगी। वहीं दर्पण कपूर ने कहा कि सीआईआई को उम्मीद है कि विकासपरक गवर्नेंस के लिए नई सरकार उचित कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed