फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus updates: Capt Amarinder Singh did not attend PM Modi's video conference

पंजाब: कोरोना को लेकर पीएम मोदी की वीडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह

Fri, 03 Apr 2020 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Apr 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: Capt Amarinder Singh did not attend PM Modi's video conference
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया कि राज्य का स्वास्थ्य अमला खतरनाक कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। वह प्रधानमंत्री द्वारा कोविड-19 संबंधी बुलाई गई सभी मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे थे। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के कारण शामिल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


करण अवतार सिंह के साथ पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता भी मौजूद रहे। दोनों ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जा रहा है ताकि लोग घरों में रहें और एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की देखभाल के लिए फरीदकोट, अमृतसर और पटियाला के सरकारी मेडिकल अस्पतालों में 1380 बेड और 101 वेंटिलेटरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि अब तक 51 निजी लैबों को राज्य में कोरोना की जांच की आज्ञा दी गई है। राज्य में कटाई के सीजन के बारे में करण अवतार सिंह ने कहा कि कुछ स्थानों पर कटाई शुरू भी हो गई है, जिसके लिए किसानों को कुछ ढील दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आयुष डॉक्टरों की भर्ती व प्रशिक्षण पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने राज्य प्रशासन को संदिग्ध मामलों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटीन करने की तरफ विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को दवाओं की निरंतर सप्लाई, मेडिकल उपकरण, दवाओं के लिए कच्चे माल की ढुलाई को यकीनी बनाने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed