फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus test compulsory for MLAs for entry to Haryana assembly in monsoon session

विधानसभा में कोरोना टेस्ट के बिना विधायकों को नहीं मिलेगा प्रवेश, 26 अगस्त से मानसून सत्र शुरू

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा के अर्दली तक का होगा टेस्ट
  • एक बेंच पर एक ही विधायक बैठेगा, रहेगी सोशल डिस्टेंसिंग
  • दर्शक दीर्घा में भी बैठाए जाएंगे विधायक ,मिलेगा कार्डलेस माइक

विज्ञापन
Coronavirus test compulsory for MLAs for entry to Haryana assembly in monsoon session
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में बिना कोरोना टेस्ट के कोई माननीय सदन में प्रवेश नहीं कर पाएगा। 26 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होगा, जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सभी के लिए कोरोना का टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा के अर्दली तक का कोराना टेस्ट होगा। अफसर गैलरी में बैठने वालों अधिकारियों के लिए भी यह टेस्ट अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


सभी विधायकों को विधानसभा की ओर से इस संदर्भ में चिट्ठी भेजी जा रही है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। इस संदर्भ में सभी जिलों के उपायुक्तों को भी संदेश दिया जा रहा है कि अपने जिले से संबंधित विधायकों के यह टेस्ट एसडीएम की देखरेख में करवाए जाएं। इसकी रिपोर्ट डीसी यहां पर भेजेंगे। आगामी तीन दिन के अंदर सभी विधायकों के यह टेस्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा का सीटिंग प्लान भी बदल दिया गया है। इस बार विधानसभा में एक सीट पर एक ही विधायक बैठेगा। दर्शक दीर्घा में दर्शकों के स्थान पर विधायक ही बैठेंगे। इसके अलावा स्पीकर गैलरी में भी विधायकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दर्शक दीर्घा में बैठने वाले विधायकों के लिए कार्डलेस माइक की व्यवस्था की जाएगी। जिससे उनकी ओर से पूछे जाने वाले प्रश्न स्पीकर और सदन के अन्य सदस्यों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पीकर को कहा था टेस्ट जरूर होना चाहिए

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को फोन करके यह कहा था कि सभी विधायकों के लिए यह टेस्ट जरूरी होने चाहिए। इसके अलावा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी टेस्ट करवाया जाए।

मैंने इस संदर्भ में सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों और अधिकारियों का टेस्ट करवाया जाएगा। कर्मचारियों का भी टेस्ट होगा। रिपार्ट निगेटिव आने पर ही कोई भी व्यक्ति विधानसभा में घुस पाएगा। - ज्ञानचंद, गुप्ता, अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा


मीडिया के सीटिंग प्लान पर होगा मंथन
मीडिया के सीटिंग प्लान को लेकर भी मंथन चल रहा है। 16 अगस्त को इस संदर्भ में स्पीकर की मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसके बाद मीडिया कर्मियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में मीडिया कर्मियों के लिए भी टेस्ट आवश्यक होगा।

कई लोग पाए जा सकते हैं संक्रमित
विधानसभा अध्यक्ष के इस फरमान के बाद कई लोगों के पॉजिटिव निकलने की संभावना है। हरियाणा में 90 विधायक हैं और उनके साथ चलने वाला भारी भरकम स्टाफ। इसी तरह से अधिकारियों के घर से लेकर कार्यालय तक लंबी चौड़ी कर्मचारियों की फौज तैनात रहती है। इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि टेस्ट होने पर कई लोग संक्रमित पाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed